Prayagraj Cold Storage Accident: पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता
PM Modi Announcement: प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज इमारत गिरने से हुई दुर्घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी में दुख जताया है। साथ ही उन्होंने पीड़ितों को राहत राशी देने का भी ऐलान किया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
Prayagraj Cold Storage Accident:
Prayagraj News: प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज इमारत गिरने से हुई दुर्घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी में दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इमारत गिरने से हुई दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करें कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
सीएम योगी ने भी जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर रहा कि जनपद प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज में हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
BJP में होगा बड़ा बदलाव? राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अमित शाह से मिले CM योगी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
‘कानून नहीं, प्रशासनिक लापरवाही से अटके मामले’; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
जनपद प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज में हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल… — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 23, 2026
हादसे को लेकर क्या बोला प्रशासन
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि दोपहर लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच सूचना मिली कि फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई है। हादसे की जानकारी होते ही सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर की टीम सभी मजिस्ट्रेट और हॉस्पिटल से एंबुलेंस पहुंची। मैं और पुलिस कमिश्नर तत्काल पहुंचे। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। एनडीआरएफ की टीम पहुंचने वाली है। एसडीआरएफ सहित बाकी टीमें अपना काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मलबा हटाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत और 20 दबे; 1 किमी तक फैली जहरीली अमोनिया गैस
हादसे में छह लोग घायल
इस भयानक हादसे में छह घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। एसआरएन मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज जारी है। अंदर कितने लोग फंसे हैं इसकी सूचना अभी नहीं मिल पा रही है। राहत और बचाव कार्य तेजी से करने की हमारी कोशिश है। डीएम ने कहा कि अमोनिया का रिसाव कैसे हुआ और इसका कितना प्रभाव हुआ, जांच के बाद इन सारी चीजों का पता चलेगा। शुरुआती रिपोर्ट्स में अमोनिया गैस पाइप/कूलिंग चैंबर में विस्फोट या रिसाव की वजह से हादसे की बात कही जा रही है। इससे अमोनिया गैस काफी दूरी तक फैल गई जिससे इलाके में खतरा बढ़ गया है।
