- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Adityanath On Gaurakshak Big Announcement For Cow Protection
बाबा के राज में गोरक्षकों को मिलेगा सम्मान, किया बड़ा ऐलान; भूसा बैंक की स्थापना पर भी दिया जोर
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने गोरक्षा में योगदान देने वालों को सम्मान देने का ऐलान किया है। साथ ही गो-आश्रयों में सीसीटीव से निगरानी की जाने की बात कही है।
- Written By: सजल रघुवंशी

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो-रक्षा एवं गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि गोसेवा भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है और इस क्षेत्र में समर्पित लोगों का सार्वजनिक सम्मान किया जाना चाहिए। सीएम योगी ने शनिवार को गोसेवा आयोग की बैठक बुलाई।
इस बैठक में निराश्रित गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रत्येक गोशाला में भूसा बैंक की स्थापना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्थानीय किसानों के साथ समन्वय स्थापित कर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को गो-आश्रय स्थलों से जोड़ने के निर्देश दिए।
गो-आश्रय की निगरानी होगी मजबूत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो-आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और इसके लिए सीएसआर फंड के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक से पारदर्शिता बढ़ेगी। गोसेवा आयोग और पशुधन विभाग को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों को मंडलवार दौरे कर ‘भूसा बैंक’ और गोचर भूमि विस्तार पर काम करना होगा। हर रिपोर्ट सीएम कार्यालय को भेजी जाएगी और औचक निरीक्षण भी होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, CMO समेत 16 अफसरों पर गिरी गाज; 5 डॉक्टर बर्खास्त
यूपी में सरकारी अफसरों के लिए शासनादेश जारी, सांसद-विधायकों के सामने जोड़ना होगा हाथ, नहीं तो…
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
कानूनी पचड़ों में फंसी I-PAC, तो अखिलेश यादव ने तोड़ दिया करार; जानें सपा के इस फैसले के पीछे की असली वजह
उत्तर प्रदेश में कितने गो-आश्रय स्थल
बैठक में अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 7,527 गो-आश्रय स्थलों में 12.39 लाख से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। इनमें 6,433 अस्थायी स्थलों में 9.89 लाख, 518 वृहद गो-संरक्षण केंद्रों में 1.58 लाख, 323 कान्हा गो-आश्रयों में 77,925 तथा 253 कांजी हाउस में 13,576 गोवंश संरक्षित हैं। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 1.14 लाख लाभार्थियों को 1.83 लाख गोवंश सुपुर्द किए गए हैं, जिनके सत्यापन एवं समुचित भरण-पोषण के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी को मिली धमकी पर RLD ने दिया बंगाल सरकार को अल्टीमेटम, मेरठ में बुलाई पंचायत, कही घेराव की बात
गो-संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा पर जोर
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 97 गोबर गैस संयंत्र संचालित हैं, जो स्वच्छ ऊर्जा और आय का स्रोत बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इनके विस्तार पर जोर दिया। एसएजजी और एनजीओ द्वारा गो-पेंट, वर्मी कम्पोस्ट जैसे उत्पाद आत्मनिर्भरता का मॉडल बने हैं, जिसमें मुजफ्फरनगर उदाहरण है। 630 में से 518 गो-संरक्षण केंद्र पूरे हो चुके हैं। जबकि पशुओं के टीकाकरण अभियान भी जारी हैं।
Cm yogi adityanath on gaurakshak big announcement for cow protection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NMC Meeting Conflict: नासिक मनपा स्थायी समिति में हंगामा, बिना चर्चा 33 अतिरिक्त प्रस्तावों को मिली मंजूरी
May 09, 2026 | 09:55 AMRTO अधिकारी निलंबित,स्कूल वैन हादसे में 2 मौतों के बाद किरण बिडकर पर गिरी गाज, गडकरी की प्रशंसा भी न आई काम
May 09, 2026 | 09:48 AMचेना रिवरफ्रंट परियोजना पर एनजीटी सख्त, मीरा-भाईंदर मनपा और राज्य सरकार को नोटिस
May 09, 2026 | 09:45 AMDMK-AIADMK के किलों में सेंध! सरकारी ड्राइवर-कंडक्टरों ने थामा विजय का हाथ, तमिलनाडु में बड़े उलटफेर के संकेत
May 09, 2026 | 09:39 AMचैट जीपीटी से फर्जी IPL टिकट बनाकर लोगों को लगा रहे थे चूना, इकाना स्टेडियम के बाहर चल रहा था खेल, फिर…
May 09, 2026 | 09:34 AMड्यूटी कर रहे RTO इंस्पेक्टर को सरेआम दी गालियां, गाड़ी छोड़ने के लिए फर्जी केस में फंसाने की धमकी
May 09, 2026 | 09:31 AMबीएमसी में रिश्वतखोरी का खुलासा, नियुक्ति आदेश के बदले 15 हजार मांगने वाले दो कर्मचारी गिरफ्तार
May 09, 2026 | 09:27 AMवीडियो गैलरी

बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM
VIDEO: अमेरिका-ईरान जंग से दहला ग्लोबल मार्केट, ब्रेंट क्रूड $102 के पार, भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम?
May 08, 2026 | 10:15 PM
VIDEO: क्रूज शिप पर हंता वायरस का खौफ! कई देशों में जारी हुआ हाई अलर्ट, क्या आने वाली है एक और महामारी?
May 08, 2026 | 09:59 PM
दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM













