लग्जरी गाड़ियों के शौकीन थे प्रतीक यादव, नोटबंदी में खरीदी थी पांच करोड़ी लैंबॉर्गिनी, मचा था तूफान

Prateek Yadav Lamborghini: मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन। जिम और रियल एस्टेट कारोबारी प्रतीक अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और नोटबंदी में खरीदी 5 करोड़ी लैंबोर्गिनी के लिए मशहूर थे।
prateek yadav lamborghini
प्रतीक यादव का निधन (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के छोटे बेटे और भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक बुधवार सुबह  अपने लखनऊ स्थित घर में बेहोश पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।  प्रतीक यादव राजनीति से दूर थे और लखनऊ में अपना फिटनेस जिम चलाते थे। इसके अलावा वो रियल एस्‍टेट का बिजनेस करते थे। उन्हें लग्जरी गाड़ियों का शौक था। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां थीं जिन्हें अक्सर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में देखा जाता था। उनके पास लैम्‍बोर्गिनी हुराकेन जैसी सुपरकार थी। खास बात ये है कि जब उन्होंने ये  लैम्‍बोर्गिनी हुराकेन खरीदी थी तब उत्तर प्रदेश में विपक्षी पार्टियों ने जमकर हंगामा किया।

नोटबंदी में खरीदी करोड़ों की कार

दरअसल, प्रतीक यादव ने लैम्‍बोर्गिनी हुराकेन 2016 में तब खरीदी थी, जब केंद्र की मोदी सरकार ने देश में कालेधन पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी लागू की थी। इसके चलते पूरे देश में लोग कोई भी बड़ी खरीदारी नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में जब प्रतीक ने 5 करोड़ की कार खरीदी तब राज्य में विपक्षी भाजपा पार्टी ने समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री और प्रतीक के बड़े भाई अखिलेश यादव पर भी घेरने की कोशिश की थी।

हालांकि, प्रतीक ने विवाद बढ़ने पर बयान देते हुए साफ किया था कि, उन्होंने वो कार अपने बिजनेस के पैसों से खरीदी थी। जिसे उन्होंने अपनी मेहनत से कमाया था। उन्होंने बताया था कि यह कार उन्होंने लोन पर पांच करोड़ में खरीदी है। प्रतीक यादव ने अपने कई मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि, जब वो लंदन में पढ़ाई कर रहे थे तब उन्होंने लैम्‍बोर्गिनी हुराकेन वहां देखी थी और तभी फैसला कर लिया था वो कि वो एक दिन ये कार जरूर खरीदेंगे।

लैंबोर्गिनी हुराकेन की कीमत

लैंबोर्गिनी हुराकेन अपनी तेज रफ्तार और दमदार इंजन की वजह से सुपरकार पसंद करने वाले लोगों के बीच खूब पसंद की जाती है। हालांकि, ऑटो बाजार में अब हाइब्रिड तकनीक का चलन बढ़ गया है और हुराकन की जगह धीरे-धीरे नई हाइब्रिड ‘लैंबोर्गिनी टेमेरारियो’ ने ले लिया है। लेकिन इसके बाद भी हुराकेन की अपनी एक जगह बनी हुई है। भारत में हुराकन के वेरिएंट मौजूद हैं। जिनकी कीमम 4 करोड़ रूपए से शुरू होती है।

लैंबोर्गिनी हुराकेन में क्या है खास

लैंबोर्गिनी हुराकेन को अपने दमदार 5.2-लीटर V10 पेट्रोल इंजन के लिए जाना जाता है। यह इंजन ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसके अलावा ये कार सिर्फ 2.9 से 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 310 से 325 किमी/घंटा के बीच है। लैंबोर्गिनी हुराकेन में  7-स्पीड एलडीएफ डुअल-क्लच गियरबॉक्स है, जो पैडल शिफ्टर्स के साथ आता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com