राजनीति से दूर, लग्जरी और फिटनेस के शौकीन! लैंबॉर्गिनी चलाते थे अखिलेश के भाई प्रतीक यादव, जानें नेट वर्थ

Prateek Yadav Net Worth: प्रतीक यादव जो राजनीति से दूर रहे, उन्हें एक लग्जरी लाइफस्टाइ का बेहद शौक था। फिटनेस के दीवाने और मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की नेट वर्थ के बारे में यहां जानें।
prateek yadav net worth death news
प्रतीक यादव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Prateek Yadav Business: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई का बुधवार (13, मई) को निधन हो गया। सूत्रों ने बताया कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव अचानक बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उन्हें तड़के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

प्रतीक यादव, उत्तर प्रदेश की राजनीति के एक दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव से बेटे हैं। प्रतीक यादव अपने भाई और पिता के नक्शेकदम से बिल्कुल अलग थे। हालांकि, उनकी पत्नी अर्पणा यादव राजनेता है। उन्होंने शुरू से ही कभी राजनीति को नहीं चुना, बल्कि एक बिजनेस मैन बनें।

प्रतीक यादव की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीक यादव की कुल संपत्ति लगभग 6 से 7 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी आय के स्रोतों में उनका जिम का कारोबार, फिटनेस ट्रेनिंग, ब्रांड कोलेबरेशन इसी तरह के कई बिजनेस शामिल हैं। इसके अलावा, वे रियल एस्टेट क्षेत्र में भी रूचि रखते थे और अच्छी-खासी कमाई करते थें। उनके पोर्टफोलियो में प्रॉपर्टी डीलिंग, निवेश और इमारतें शामिल हैं। फोर्ब्स इंडिया ने भी रियल एस्टेट को ही प्रतीक की आय का मुख्य स्रोत बताया है।

लग्जरी कारों का बड़ा शौक

प्रतीक यादव को लग्जरी लाइफस्टाइल और कारों का बड़ा शौक था। उनकी संपत्ति में लग्री कारों का एक शानदार कलेक्शन शामिल है। इस कलेक्शन का सबसे खास हिस्सा एक लैंबॉर्गिनी है। इसकी कीमत ₹5 करोड़ है। माना जाता है, कि उत्तर प्रदेश में पहली लैंबॉर्गिनी प्रतीक यादव के ही पास थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी सालाना आमदनी लगभग ₹1.5 करोड़ है जो कि उनके भाई अखिलेश यादव की आमदनी से काफी ज्यादा है।

prateek yadav net worth death news
प्रतीक यादव की लैंबॉर्गिनी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

जिम बिजनेस से अच्छी-खासी कमाई

प्रतीक यादव को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्हें फिटनेस और लग्जरी कारों का बड़ा शौक था। प्रतीक यादव ने राजनीति से दूर बिजनेस को चुना। उन्होंने लखनऊ में "Iron Core Fit" नाम से एक हाई-एंड जिम बिजनेस शुरू किया है। 2015 में उन्होंने जिम की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे इसकी चेन बनाते चले गए। प्रीमियम ग्राहकों के लिए बने इस जिम की मेंबरशिप फीस करीब 35,000 है। अपने जिम के लिए उन्होंने सभी मशीनें खास तौर पर इटली और अमेरिका से मंगाए गए थे।

देखा जाए तो उनकी कमाई के मुख्य स्रोत फिटनेस ट्रेनिंग, प्रमोशनल एक्टिविटी और जिम के आम कामकाज से होने वाली आमदनी थी। इसके अलावा, वे अलग-अलग कमर्शियल ब्रांड के लिए ब्रांडिंग और प्रमोशनल काम भी किया करते थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com