अटल जयंती पर पीएम मोदी का लखनऊ को तोहफा: 65 एकड़ में बना ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ देश को समर्पित
Atal Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर लखनऊ में 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का लोकार्पण करेंगे। 230 करोड़ की लागत से बना यह स्मारक राष्ट्रवाद का नया केंद्र बनेगा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
राष्ट्र प्रेरणा स्थल, फोटो: सोशल मीडिया
Rashtra Prerna Sthal: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आज एक ऐतिहासिक गौरव का गवाह बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वसंत कुंज में निर्मित भव्य ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करेंगे। यह स्थल भारतीय राजनीति के तीन महान दिग्गजों की विरासत और उनके आदर्शों को समर्पित एक आधुनिक स्मारक है।
राष्ट्रवाद के तीन स्तंभों को समर्पित भव्य परिसर लखनऊ के वसंत कुंज इलाके में 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ अब राष्ट्र को समर्पित होने के लिए तैयार है। करीब 230 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह परिसर न केवल एक स्मारक है, बल्कि भारतीय राष्ट्रवाद के तीन प्रमुख स्तंभों- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का एक अनुपम केंद्र है।
65 फीट ऊंची प्रतिमाएं और कमल के आकार का संग्रहालय
इस प्रेरणा स्थल की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ स्थापित तीनों महापुरुषों की 65 फीट ऊंची भव्य कांस्य प्रतिमाएं हैं, जो राष्ट्र निर्माण में उनके अटूट योगदान का प्रतीक हैं। इसके अलावा, परिसर में ‘कमल’ के आकार का एक अत्याधुनिक संग्रहालय बनाया गया है, जहाँ आगंतुकों को इन दूरदर्शी नेताओं के जीवन संघर्ष और उनके विजन को डिजिटल और भौतिक माध्यमों से जानने का अवसर मिलेगा। यहाँ एक ध्यान केंद्र और विशाल जनसभा स्थल भी विकसित किया गया है, जो इसे राष्ट्रीय प्रेरणा का जीवंत स्रोत बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम मोदी की अपील का असर: मंत्री विश्वास सारंग ने छोड़ा गाड़ियों का काफिला, लोगों से की ईंधन बचाने की अपील
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
नागपुर: मोदी की अपील पर घमासान, स्वदेशी पर राजनीति क्यों? बावनकुले ने PM मोदी का किया बचाव
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
क्या है पीएम मोदी का शेड्यूल?
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1:50 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 2:30 बजे वे इस विशाल स्मारक का लोकार्पण करेंगे और वहां मौजूद लगभग ढाई लाख लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करेंगे। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष तैयारी है।
यह भी पढ़ें: महायुति और ठाकरे-मनसे गठबंधन का फॉर्मूला तय! ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएंगे उद्धव, कौन मारेगा बाजी?
देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में कल दोपहर बाद करीब 2:30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। यहां… pic.twitter.com/ssmmeQORxF — Narendra Modi (@narendramodi) December 24, 2025
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने इस उद्घाटन को अपना ‘सौभाग्य’ बताया और कहा कि उनकी सरकार देश की महान विभूतियों की विरासत के संरक्षण और सम्मान के लिए कृतसंकल्प है।
