Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘चांदी की ईंटे और गहने सुरक्षित’, राम मंदिर ट्रस्ट का आया पहला बयान; चंपत राय-अनिल मिश्रा को लेकर क्या कहा?

Ayodhya Ram Mandir: ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि श्री राम मंदिर के बारे में पिछले कुछ दिनों में सामने आई घटनाओं से हम हैरान, आहत और बेहद दुखी हैं। हम निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 27, 2026 | 05:55 PM

अयोध्या राम मंदिर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ayodhya Ram Mandir Donation theft Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर एसआईटी की कार्रवाई जारी है। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) ने एक प्रेस बयान जारी किया है। ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि श्री राम मंदिर  (अयोध्या) के बारे में पिछले कुछ दिनों में सामने आई घटनाओं से हम हैरान, आहत और बेहद दुखी हैं। हम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे मिले हैं। ट्रस्ट अपनी अगली बैठक में इस मामले पर विचार-विमर्श करेगा।

बयान में आगे कहा गया है कि ट्रस्ट उन भक्तों को भरोसा दिलाता है जिन्होंने भगवान राम को चढ़ाने के लिए ट्रस्ट के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से चांदी की ईंटें और गहने जैसी चीजें सौंपी थीं, कि ये चीजें सुरक्षित हैं और इनका पूरा हिसाब-किताब रखा गया है। हम सभी को भरोसा दिलाते हैं कि भविष्य में ऐसी कोई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति न बने, इसके लिए हम कदम उठाएंगे।

चंपत राय के इस्तीफे की पृष्टि

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में आगे इस बात की पृष्टि हुई की ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय और ट्रस्ट अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफे की पेशकश की है। ट्रस्ट की 11 जुलाई को होने वाली अगली बैठक में इन दोनों के इस्तीफे पर विचार किया जाएगा। राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद सिंधी समाज ने एक वीडियो जारी कर चांदी की ईंटों को लेकर सवाल उठाए थे। वीडियो में कहा गया कि समाज की ओर से ट्रस्ट को कुल 200 चांदी की ईंटें भेंट की गई थी। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से उन्हें रसीद तक नहीं मिली थी। उन्होंने चांदी के ईंटों का वीडियो भी जारी किया था।

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिन्नू यादव के हॉस्टल से 20 लाख रुपए बरामद

‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी

‘सत्यनिष्ठता के साथ खड़े हैं हम’, अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान; विरोधियों के खेमे में मचाई हलचल!

बागी पार्षद विवाद: कानपुर में सीवर लाइन को लेकर बवाल, महापौर और उनके बेटे के खिलाफ जमकर नारेबाजी

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) ने एक प्रेस बयान जारी किया है; इसमें कहा गया है, “श्री राम मंदिर (अयोध्या) के बारे में पिछले कुछ दिनों में सामने आई घटनाओं से हम हैरान, आहत और बेहद दुखी हैं। हम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं… pic.twitter.com/RjTgRdacu9 — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026

पुलिस ने 20 लाख नकदी बरामद किया

अयोध्या भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी टिन्नू यादव के हॉस्टल पुलिस ने नकदी बरामद होने की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी टिन्नू यादव और उनके भतीजे मनीष के पास से लगभग 23 लाख रुपये बरामद किया है। आरोपी टिन्नू यादव को गुरुवार देर रात गिरफ्तार करने के बाद पुलिस शुक्रवार को टिन्नू यादव को लेकर उसके हॉस्टल गई थी। हॉस्टल के दो कमरों में तलाशी के दौरान पुलिस ने 20 लाख रुपये बरामद बरामद किए।

यह भी पढ़ें: ‘सत्यनिष्ठता के साथ खड़े हैं हम’, अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान; विरोधियों के खेमे में मचाई हलचल!

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दुर्गापुरी कॉलोनी स्थित टिन्नू यादव के हॉस्टल के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो कमरों में लगभग 20 लाख बरामद किया गया। पुलिस ने यह बरामदगी आरोपी टिन्नू की निशानदेही पर की। पूरी कार्रवाई के दौरान टिन्नू यादव के साथ चार पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Ayodhya ram mandir trust first reaction in donation theft case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 05:55 PM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Champat Rai
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.