PM मोदी ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन: जनसंघ संस्थापकों को किया नमन, जानिए क्या है खासियत?

Rashtra Prerna Sthal Lucknow: पीएम नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनाए गए भव्य 'अटल प्रेरणा स्थल' को देश को समर्पित कर दिया है।
Rashtra Prerna Sthal Lucknow
राष्ट्र प्रेरणा स्थल (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Atal Prerna Sthal Inauguration: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनाए गए भव्य 'अटल प्रेरणा स्थल' को देश को समर्पित कर दिया है। पीएम के साथ लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी कैबिनेट के अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।

इस दौरान पीएम मोदी ने प्रेरणा स्थल पर लगी भारत माता की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करते हुए श्रृद्धा से शीश झुकाया। इसके साथ ही उन्होंन राष्ट्र प्रेरणा स्थल में लगाई गई जनसंघ नेताओं की प्रतिमाओं का भी अनावरण करते हुए सभी महान विभूतियों को नमन किया।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल की खासियत?

लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 98,000 वर्ग फुट का एक म्यूज़ियम ब्लॉक है। इस म्यूज़ियम में पांच आंगन और दूसरी मंज़िल पर पांच गैलरी हैं, साथ ही एक VVIP ग्रीन रूम भी है। पहली मंजिल पर सुदर्शन चक्र और भारत माता की मूर्तियां लगी हैं। जिसकी वजह से यह और ज्यादा आलौकिक दिखाई दे रहा है।

6 साल पहले यहां था कूड़ाघर

यह राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ में दुबग्गा के घैला इलाके में है। छह साल पहले तक यह इलाका कूड़ाघर था। कूड़े के ढेर की वजह से लोग इस इलाके से गुजरने में भी हिचकिचाते थे। लखनऊ नगर निगम ने कचरे को साफ करने के लिए अथक प्रयास किया। राष्ट्र प्रेरणा स्थल तीन साल में बनकर तैयार हो गया।

किन विभूतियों की हैं प्रतिमाएं

लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियां लगी हैं, जिनमें से हर एक 63 फीट ऊंची है। ये मूर्तियां कांसे की बनी हैं। यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित एक म्यूजियम भी बनाया गया है।

कितनी है राष्ट्र प्रेरणा स्थल की लागत

बसंत कुंज में स्थित यह राष्ट्र प्रेरणा स्थल लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और यह 65 एकड़ में फैला है। इसमें ध्यान केंद्र से लेकर कैफेटेरिया तक की सुविधाएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस जगह का उद्घाटन किया है और अब यह आम जनता के लिए खुला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com