- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Perception Of All Of Us Towards The Up Legislative Assembly Has Changed Delegation Of Doctors Appreciated
यूपी विधानसभा के प्रति हम सबकी धारणा बदल गई, डॉक्टरों के शिष्टमंडल ने की सराहना
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: देश में अपनी अनूठी पहचान बना रही उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) में आज डॉक्टरों के एक शिष्टमंडल (Delegation of Doctors) ने अपने भ्रमण के दौरान इसकी बनावट और इसके बदलते स्वरूप की जमकर सराहना की। इस मौके पर डॉक्टरों ने कहा कि यहां आने के बाद यूपी विधानसभा के प्रति हम सबकी पूरी तरह से धारणा बदल गयी है। अब हम गर्व से कह सकते हैं कि यूपी विधानसभा अन्य राज्यों से बेहतर हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर ऋषि शुक्ला (Dr Rishi Shukla) ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Assembly Speaker Satish Mahana) ने जब इस बात की जानकारी उन्हें दी कि उनकी विधानसभा में एक से बढ़कर एक शिक्षित विधायक है। जिनमें डॉक्टर, इंजीनियर, एमबीए, पीएचडी, विधि स्नातकों के अलावा प्रशासनिक सेवा से जुडे़ रहे विधायक भी हैं। तो हम लोगों को बड़ा अचरज हुआ।
डॉक्टर ऋषि शुक्ला ने कहा कि इसके बाद मन में राजनीति के प्रति जो अब तक भाव था, वह यहां आने के बाद पूरी तरह बदल गया। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा को अब तक टेलीविजन पर ही देखा था पर यहां आने के बाद जब इसके गौरवशाली इतिहास और इसके आधुनिक स्वरूप को देखा तो हम सब को बेहद गर्व का अनुभव हुआ है कि विधानसभा में ऐतिहासिकता के साथ तकनीक का भी सम्मिश्रण है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के हर एक दल के विधायक से आत्मीय सम्बन्ध
डॉक्टर शुक्ला ने कहा कि व्यावसायिक व्यस्तता के कारण हम लोग अब तक यह समझते थे कि विधानसभा अध्यक्ष एक दल विशेष का होता है, लेकिन यहां देखा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के हर एक दल के विधायक से आत्मीय सम्बन्ध हैं। महाना ने उन्हें बताया कि यह विधानसभा प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की विधानसभा है और सभी 403 विधायक हमारे अपने विधायक हैं। इस मौके पर डॉक्टर बृजमोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश रिसर्च सोसाइटी फार स्टडी आफ डायबटीज ने एक रिसर्च किया है। जिसके आधार पर डायबटीज के बढ़ते असर को रोका जा सकता है। इसमें सरकार के सहयोग की आवश्यकता है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस रिपोर्ट के आधार पर उन्हें राज्य सरकार की तरफ से सोसाइटी को सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया है। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे एक प्रपोजल की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
डाक्टरों के इस दल में शामिल थे ये
इस अवसर पर कानपुर से आई डा. संगीता शुक्ला ने कहा कि उन्होंने यहां पर हेलीकाप्टर राइडिंग करने के साथ ही लाइट एंड साउंड सिस्टम देखा। साथ ही सेल्फी प्वाइंट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी फोटो भी खिचवाई। डाक्टरों के इस दल में सोसाइटी के अध्यक्ष डा. मनोज श्रीवास्तव, सचिव डा. अनुज महेश्वरी, डा. ए. के. तिवारी, पूर्व सचिव डा. नरसिंह वर्मा वाराणसी से आए पदमश्री डा. कमलाकर त्रिपाठी, डा. अनुभा वर्मा, डा. साजिद अंसारी, गोरखपुर के डा. आलोक गुप्ता,नोएडा के डा. सौरभ श्रीवास्तव, डा. अमित गुप्ता, डा. रत्ना भाटिया और डा. शरद वर्मा शामिल थे।
विधानसभा अध्यक्ष का जताया आभार
डाक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि आपकी प्रेरणा से आज हम लोगों को उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण करने का अवसर मिला। इसके लिए हम सब आपके आभारी हैं। आए हुए प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण के दौरान विधानसभा के प्रमुख सचिव, प्रदीप कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Perception of all of us towards the up legislative assembly has changed delegation of doctors appreciated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 24 मई LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मार्को रुबियो
May 24, 2026 | 06:43 AMव्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप
May 24, 2026 | 06:34 AMHoroscope 24 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानें कितने होनहार निकलेंगे आज पैदा हुए बच्चे
May 24, 2026 | 06:07 AMNagpur Weather: सूरज दिखाएगा रौद्र रूप! नागपुर में आज रिकॉर्डतोड़ गर्मी का अनुमान, जानें कैसा होगा मौसम?
May 24, 2026 | 06:05 AMSmartphone कर रहा जेब खाली? ये Hidden Features बचा सकते हैं हर महीने हजारों रुपये, ज्यादातर लोग नहीं जानते
May 24, 2026 | 05:56 AMMaharashtra Weather: राज्य में आज आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें क्या आपके शहर में भी होगी बारिश?
May 24, 2026 | 05:50 AMनई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
May 24, 2026 | 03:29 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














