इंजीनियर की मौत पर 'फायर' हुए CM योगी, नोएडा अथॉरिटी के CEO पर गिरी गाज, SIT गठित कर 5 दिन में मांगी रिपोर्ट

CM Yogi Action in Noida Software Engineer Death case: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का संज्ञान लेते हुए ताबड़तोड़ एक्शन लिया है।
noida software engineer death case cm yogi orders sit probe removes noida authority ceo
सीएम योगी व मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर मेहता (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Software Engineer Death Case: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों वाली SIT बनाई है। उन्होंने SIT को पांच दिनों के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

इस मामले में नोएडा अथॉरिटी के CEO पर भी कार्रवाई हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अथॉरिटी के CEO लोकेश एम. को हटा दिया है। इस मामले में सीएम योगी के सीधे एक्शन में आने के बाद कई अन्य दिग्गजों के ऊपर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है।

5 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी SIT

मेरठ के डिविजनल कमिश्नर की अगुवाई में बनी SIT टीम पूरे मामले की जांच करेगी। मेरठ के डिविजनल कमिशनर के अलावा, SIT टीम में एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मेरठ ज़ोन और लोक निर्माण विभाग (PWD) के चीफ इंजीनियर शामिल हैं। उन्हें जांच पूरी करके पांच दिनों के अंदर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

जिम्मेदारों पर होगा सख्त एक्शन

इस घटना के बारे में सरकार ने साफ किया है कि अगर किसी भी लेवल पर कोई लापरवाही या गलती पाई जाती है, तो ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हुई थी मौत

गौरतलब है कि 16 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में प्रशासनिक लापरवाही और अनदेखी के कारण सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जान चली गई थी। घने कोहरे के कारण रात के अंधेरे में युवराज मेहता की कार एक खुले नाले में गिर गई थी। युवराज घंटों मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com