- Hindi News »
- India »
- Aaj Ka Mausam Alert Imd Rain Storm Warning For 9 States For Next 4 Days Weather Update
अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी! IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Today's weather Update: देशभर के कई हिस्सों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। अभी मार्च की शुरुआत ही है और दिल्ली से बिहार तक अप्रैल-मई वाली गर्मी महसूस हो रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर (Image- social Media)
Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मार्च की शुरुआत के साथ ही कई राज्यों में गर्मी बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुजरात और राजस्थान में अगले तीन दिनों के लिए लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट भी देखी जा सकती है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में ठंड लगभग खत्म हो चुकी है और रात में भी लोग पंखे चलाने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा। 9 मार्च तक आसमान साफ रहने की संभावना है और दिन के समय गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में भी तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। खासकर लखनऊ में दिन के समय गर्मी ज्यादा महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने रद्द की 2019 की सजा
कनाडा में सरकारी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहते है? ये हैं UG-PG के लिए टॉप-15 की लिस्ट
US-ईरान जंग के चलते भारत के बंदरगाह जाम! नहीं खत्म हुआ युद्ध तो होगी परेशानी, करोड़ों का माल समुद्र में फंसा
ईरान के खिलाफ ट्रंप ने समुद्र में उतारा तीसरा दानव, 2003 के बाद पहली बार हो रहा ऐसा, USS जॉर्ज बुश रवाना
बिहार में बारिश के आसार
बिहार में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है। हालांकि आज पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन 9 से 11 मार्च के बीच कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसका असर पड़ोसी राज्य झारखंड में भी दिखेगा, जहां 7 से 10 मार्च तक बादल छाए रह सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में आज से अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जगहों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड में हल्की बढ़ोतरी होगी।
उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड में भी 11 मार्च तक मौसम का असर रहने की संभावना है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी बढ़ सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
- जम्मू-कश्मीर – हल्की बारिश और बर्फबारी
- हिमाचल प्रदेश – बारिश और बर्फबारी
- उत्तराखंड – बारिश और बर्फबारी
- केरल – गरज-चमक के साथ बारिश
- तमिलनाडु – कुछ हिस्सों में बारिश
- असम – तेज हवाएं और बारिश
- मेघालय – मेघ गर्जन और बारिश
आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 35°C | 17°C |
| मुंबई | 34°C | 23°C |
| कोलकाता | 33°C | 22°C |
| चेन्नई | 34°C | 25°C |
| लखनऊ | 34°C | 19°C |
| पटना | 34°C | 25°C |
| रांची | 31°C | 18°C |
| भोपाल | 34°C | 17°C |
| जयपुर | 38°C | 20°C |
| शिमला | 24°C | 15°C |
| नैनीताल | 26°C | 11°C |
यह भी पढ़ें- Vidarbha Weather: विदर्भ में गर्मी का तांडव शुरू! अकोला-अमरावती 40 डिग्री के पार; नागपुर भी झुलसा
कई राज्यों में शुरू हुई तेज गर्मी
मार्च का पहला सप्ताह खत्म होने से पहले ही कई राज्यों में गर्मी का असर दिखने लगा है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
Aaj ka mausam alert imd rain storm warning for 9 states for next 4 days weather update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आरक्षण पर आर-पार! बंजारा समाज को ST में शामिल करने का विरोध; नेशनल पीपल फेडरेशन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Mar 07, 2026 | 10:44 AMAI से हुआ ऐसा रिश्ता कि शख्स ने चैटबॉट को मान लिया पत्नी, आखिर कैसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई कहानी
Mar 07, 2026 | 10:42 AMमीरा रोड में 23 पेड़ों की कटाई पर विवाद, वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र परियोजना के खिलाफ नागरिकों का विरोध
Mar 07, 2026 | 10:35 AMछत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने रद्द की 2019 की सजा
Mar 07, 2026 | 10:34 AMब्रेन हैमरेज के बाद अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत, जावेद अख्तर ने दी जानकारी
Mar 07, 2026 | 10:33 AM7 मार्च का इतिहास: हिंदी साहित्य के शिखर पुरुष अज्ञेय का जन्म, सुनील गावस्कर ने रचा 10,000 रनों का कीर्तिमान
Mar 07, 2026 | 10:27 AMभारतीय बहुत अच्छे एक्टर, रूस से तेल खरीदने पर US ने दिया बड़ा बयान, बोले- भारत ने वैसा किया जैसा हमने…
Mar 07, 2026 | 10:27 AMवीडियो गैलरी

एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM













