-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Manikarnika Ghat Why Is Politics Hot Regarding The Statue Of Ahilyabai Holkar Cm Yogi Priyanka Gandhi Akhilesh Yadav
मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा टूटी, UP में मचा सियासी बवाल, किसने क्या कहा?
- Written By: अर्पित शुक्ला
Varanasi Manikarnika Ghat: मणिकर्णिका घाट पर सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यों को लेकर विवाद उस समय शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थी।

मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा टूटी, UP में मचा सियासी बवाल, किसने क्या कहा?
Manikarnika Ghat: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। इसकी बड़ी वजह यहां चल रहे विकास कार्य हैं, जिन्हें लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े राजनीतिक टकराव का रूप लेता नजर आ रहा है। मामले के तूल पकड़ने के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे।
सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि कुछ लोग जानबूझकर सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाहें फैला रहे हैं और ऐसे पोस्ट साझा कर काशी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर यूपी सरकार पर लगातार हमलावर हैं।
कैसे शुरू हुआ मणिकर्णिका घाट विवाद
मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास को लेकर विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। इन तस्वीरों में घाट पर खुले में मंदिरों की प्रतिमाएं बिखरी हुई दिखाई दीं। बताया गया कि ये प्रतिमाएं उन मंदिरों की थीं, जिनका निर्माण अहिल्याबाई होलकर ने कराया था।
सम्बंधित ख़बरें
Aadhaar Card Service: यूपी वालों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब गांव में मिलेगी आधार कार्ड सर्विस
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
कंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
एक्शन में प्रशासन
मणिकर्णिका घाट के सुंदरीकरण को लेकर AI जनरेटेड तस्वीरें और भ्रामक सूचनाएं फैलाने के मामले में थाना चौक में 8 अलग-अलग मामलों को दर्ज किया गया है। इनमें 8 व्यक्तियों समेत अन्य रिट्वीट और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ BNS की धारा 196, 298, 299 और 353 के तहत केस दर्ज किया गया है।
कांग्रेस ने लगाए आरोप
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर चलाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि बनारस में मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर चलाकर सदियों पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचाया गया है।
उन्होंने लिखा कि मणिकर्णिका घाट की प्राचीनता और धार्मिक महत्व के साथ-साथ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की स्मृतियां भी इससे जुड़ी हैं। विकास के नाम पर कुछ लोगों के व्यावसायिक हितों के लिए देश की धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को मिटाना घोर पाप है। इससे पहले भी बनारस में रिनोवेशन के नाम पर कई सदियों पुराने मंदिर तोड़े जा चुके हैं। काशी की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को खत्म करने की कोशिशें तुरंत बंद होनी चाहिए।
अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना
इस विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर हमला बोला। भुवनेश्वर में उन्होंने कहा कि पुरानी चीजों को तोड़ देना, हमारे पूर्वजों की धरोहर को नष्ट करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी सरकार हैरिटेज को बर्बाद कर रही है। जो लोग सनातन की बात करते हैं, उन्हें संरक्षण करना चाहिए, इतिहास को बेहतर बनाना चाहिए, नष्ट नहीं करना चाहिए।
सीएम योगी बोले- भ्रम फैलाने की कोशिश
मणिकर्णिका घाट विवाद के बीच सीएम योगी ने वाराणसी दौरे के दौरान कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काशी के घाटों पर धार्मिक परंपराओं में बिना हस्तक्षेप किए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार इन कार्यों में लगी संस्थाओं को पूरा सहयोग दे रही है।
उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से यह योजनाएं चलाई जा रही हैं। कई बार अव्यवस्था के कारण अधजले शव, जानवरों द्वारा शवों को नुकसान और घाटों पर पानी भरने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसे में 16 संस्कारों में से एक अंतिम संस्कार को सम्मानपूर्वक संपन्न कराने के लिए विकास जरूरी है। दाह संस्कार में कोई बाधा न आए, इसी को ध्यान में रखकर घाटों का विकास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- संगम तट पर बवाल..योगी सरकार के सचिव ने की शंकराचार्य के शिष्यों से मारपीट, अविमुक्तेश्वरानंद का स्नान से इनकार
कौन थीं अहिल्याबाई होलकर?
अहिल्याबाई होलकर 18वीं सदी में इंदौर और मालवा की शासिका थीं। उनका जन्म 31 मई 1725 को हुआ था। कम उम्र में विवाह होने के बावजूद उन्होंने अपनी शिक्षा जारी रखी। उन्हें उनकी आदर्श शासन व्यवस्था के लिए जाना जाता है। अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासक नहीं थीं, बल्कि वे धर्म, सेवा, नारी शक्ति और लोककल्याण की प्रतीक भी थीं।
Manikarnika ghat why is politics hot regarding the statue of ahilyabai holkar cm yogi priyanka gandhi akhilesh yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CWG 2026: जैसमीन की जीत के साथ भारत का बड़ा धमाका, बॉक्सिंग में 6 और पदक हुए पक्के
Jul 30, 2026 | 08:49 AMमणिपुर में अचानक क्यों होने लगी ताबड़तोड़ गोलीबारी? गांव के वॉलंटियर की मौत, CRPF जवान भी घायल
Jul 30, 2026 | 08:48 AMभूकंप के खतरे से कांप रहा जापान! टोक्यो के बाद अब दूसरी राजधानी बनाने की तैयारी, जानें कौन सा शहर है सबसे आगे
Jul 30, 2026 | 08:41 AMAadhaar Card Service: यूपी वालों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब गांव में मिलेगी आधार कार्ड सर्विस
Jul 30, 2026 | 08:35 AMNavabharat Nishanebaaz: धर्मेंद्र प्रधान का शानदार सत्कार, NDA सांसदों ने दिखाया दुलार
Jul 30, 2026 | 08:32 AMराजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग कोर्ट में किया सरेंडर, अब ट्रायल होगा तेज
Jul 30, 2026 | 08:29 AMबांकीपुर उपचुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप! BJP ने RO को लिखा पत्र, EPIC ID की सख्त जांच की मांग
Jul 30, 2026 | 08:26 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM












