एक घंटे में छोड़ दूंगा पद, अगर…बागी नेताओं को अभिषेक की चुनौती; बोले- वो डरपोक हैं, लड़ना नहीं चाहते
West Bengal Politics: अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी छोड़ने वाले नेताओं को डरपोक बतायता है। उन्होंने बागियों को चुनौती देते हुए कहा कि वे ममता बनर्जी के पास लौट आएं, तो वह एक घंटे के भीतर इस्तीफा दे देंगे।
- Written By: अमन मौर्या
अभिषेक बनर्जी (सोर्स- IANS)
Abhishek Banerjee Challenge TMC Rebels: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। इस बीच अब अभिषेक बनर्जी मीडिया से सामने बागी गुट को चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं वे ईडी से डर गए हैं और डरे हुए लोग ही हार मानते हैं। साथ ही अभिषेक ने यह भी कहा कि अगर वे वापस आते हैं तो एक घंटे के भीतर वे इस्तीफा दे देंगे।
बागियों को दी चुनौती
मीडिया से बातचीत के दौरान TMC नेता अभिषेक बनर्जी कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर आज मुझे बुरा-भला कह रहे हैं या मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे दीदी (ममता बनर्जी) के पास वापस आ जाएं। अगर वे ऐसा करते हैं, तो मैं एक घंटे के अंदर पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने BJP के साथ डील की है। पार्टी छोड़ो, बागी गुट या BJP में शामिल हो जाओ, ED, CBI और दूसरी एजेंसियों से सुरक्षा लो और फिर अभिषेक बनर्जी पर आरोप लगाओ और उन्हें बुरा-भला कहो।
Kolkata, West Bengal: TMC leader Abhishek Banerjee says, “Those who left the party and are now abusing or blaming me today… I challenge them to return to Didi (Mamata Banerjee). If they do, I will resign from the party within an hour… But they won’t. They have made a deal with… pic.twitter.com/wD7dhHKeIt — ANI (@ANI) July 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
TMC बागी सांसदों के NCPI में विलय को मिली मंजूरी, बिना चुनाव लड़े बनी पांचवी सबसे बड़ी पार्टी
पूर्व पीएम देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, बेंगलुरु के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक
आसनसोल की स्पंज आयरन फैक्ट्री में धमाका, चार मजदूर घायल; मौके पर पहुंची पुलिस-दमकल
अभिषेक बनर्जी की 5 मंजिला इमारत जमींदोज, 3 बुलडोजर पहुंचते ही सड़कों पर उतरे समर्थक; बढ़ा तनाव
बागी नेताओ को बताया डरपोक
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने बागी नेताओं को डरपोक बताते हुए कहा कि हर किसी को अपना फैसला लेने और जहां चाहें वहां जाने का अधिकार है, लेकिन अगर कोई ED का समन मिलते ही पाला बदल लेता है, तो साफ है कि वह लड़ना नहीं चाहता। वे डरे हुए हैं और सिर्फ डरे हुए लोग ही हार मानते हैं।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC leader Abhishek Banerjee says, “You have to say exactly what’s written in BJP’s script. Only then will you stay safe from the police. If you don’t hurl a few insults at Abhishek Banerjee, the police won’t spare you. You’ll only remain safe if… pic.twitter.com/sKKBIFjgOf — ANI (@ANI) July 18, 2026
ये भी पढे़ं- TMC बागी सांसदों के NCPI में विलय को मिली मंजूरी, बिना चुनाव लड़े बनी पांचवी सबसे बड़ी पार्टी
20-30 FIR हुए दर्ज: अभिषेक
अभिषेक बनर्जी ने बताया कि मुझे भी ED ने समन भेजा है। मैं भागा नहीं। मुझे लगभग 10 बार बुलाया गया है। CBI, STF और राज्य पुलिस ने भी मुझे समन भेजा है। मेरे खिलाफ 20-30 FIR दर्ज हैं। मुझे खुद सही संख्या नहीं पता। मैंने हाई कोर्ट में याचिका दायर करके DGP से मेरे खिलाफ दर्ज सभी FIR की लिस्ट मांगी है।
