27 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा: खुद को ‘मृत’ घोषित कर बना ‘जमील’, भोपाल में पकड़ा गया ₹50 हजार का इनामी
Agra Police Encounter: पुलिस ने 1999 में खेरागढ़ क्षेत्र में लूट के बाद दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में अपनी पहचान बदलकर छिपे 27 साल से फरार 50 हजार के इनामी भूरा को भोपाल से गिरफ्तार किया है।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- फोटो नवभारत)
Agra Police Arrested Reward Criminal: आगरा पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कानून की नजरों से बचने के लिए अपनी पहचान ही बदल डाली थी। वर्ष 1999 में खेरागढ़ क्षेत्र में लूट के बाद दो पुलिसकर्मियों की हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी भूरा को पुलिस ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी ने खुद को कागजों में मृत घोषित कर दिया था और अपनी पुरानी पहचान पूरी तरह खत्म कर ‘जमील’ नाम से नई जिंदगी जी रहा था।
27 वर्षों तक फरार था आरोपी
करीब 27 वर्षों तक फरार रहे इस आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए न केवल अपना नाम बदला, बल्कि अपने पुराने परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूरी तरह संपर्क खत्म कर दिया। भोपाल में वह पत्नी और बच्चों के साथ सामान्य व्यक्ति की तरह रह रहा था, जिससे किसी को उस पर शक तक नहीं हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Agra POCSO Case: डीएनए जांच में देरी और अदालत में कथित अमर्यादित व्यवहार पर ACP को कोर्ट ने किया तलब
आगरा में एक ही रात तीन घरों में चोरी; लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
खेत की जुताई की कीमत महिला की इज्जत! ट्रैक्टर मालिक और 3 ने किसान की पत्नी का बारी बारी से किया रेप
आगरा को विश्वस्तरीय शहर बनाने की तैयारी: स्टेडियम, बैराज, किसान भवन और अतिक्रमण मुक्त शहर का बड़ा रोडमैप तैयार
लूट की वारदात के दौरान की थी पुलिसकर्मियों की हत्या
दरअसल, वर्ष 1999 में थाना खेरागढ़ क्षेत्र में लूट की एक वारदात के दौरान दो पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी भूरा लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था। उसके खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें- आगरा में एक ही रात तीन घरों में चोरी; लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
भोपाल में पकड़ा गया हत्यारा
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन और डीसीपी वेस्ट आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने आखिरकार भोपाल में उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली। इसके बाद थाना खेरागढ़ पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
DCP वेस्ट आदित्य कुमार का बयान
DCP वेस्ट आदित्य कुमार के अनुसार कानून से कोई अपराधी हमेशा के लिए नहीं बच सकता। चाहे अपराधी अपनी पहचान बदल ले, खुद को मृत घोषित कर दे या दूसरे राज्य में नई जिंदगी शुरू कर दे, लेकिन कानून का शिकंजा आखिरकार उस तक पहुंच ही जाता है। भूरा की गिरफ्तारी इसी बात का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर सामने आई है।
