पूर्व पीएम देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, बेंगलुरु के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक
Karnataka News: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। पत्नी के निधन से एच.डी. देवेगौड़ा भावुक दिखे और आंसू निकल आए।
- Written By: अमन मौर्या
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
HD Deve Gowda Wife Passes Away: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का शनिवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मणिपाल अस्पताल के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का जबरदस्त कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।
इसके पहले बुधवार को उनको सांस की दिक्कत महसूस हुई थी। उनके सीने में दर्द, जकड़न समेत उम्र से जुड़ी कई समस्याएं भी सामने आई थी। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के ही मणिपाल नाम से एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।
एच.डी. कुमारस्वामी ने रद्द किया कार्यक्रम
केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज सुबह ही अपनी मां की खराब तबीयत को देखते हुए अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। इस दौरान उनके बड़े भाई और होलेनारसिपुरा से विधायक एच.डी. रेवन्ना तथा उनकी पत्नी भवानी रेवन्ना भी पूरी रात अस्पताल में मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
US-Iran जंग के खौफ से कांपा कुवैत! सुरक्षा के लिए थाम रहा पाकिस्तान का हाथ, सऊदी अरब जैसी डिफेंस डील की तैयारी
Weather Update: 18 जुलाई को मौसम का बड़ा अलर्ट! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
ब्रिटेन के नए पीएम बनेंगे एंडी बर्नहैम… इस दिन लेंगे कीर स्टार्मर की जगह, बताया कैसे चलाएंगे देश
खबरों के मुताबिक, चेन्नम्मा की तबीयत 17 जुलाई को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य चिंतित हो गए। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा अपने बेटों कुमारस्वामी और रेवन्ना के साथ अस्पताल पहुंचे थे।
कुमारस्वामी ने याद किया 25 साल पुराना एसिड अटैक
पत्रकारों से बात करते हुए कुमारस्वामी ने करीब 25 साल पहले अपनी मां के साथ हुए एक गंभीर स्वास्थ्य संकट को याद किया। उन्होंने कहा, 25 साल पहले एसिड हमले के बाद उनके बचने की उम्मीद बहुत कम थी, लेकिन भगवान की कृपा से वे ठीक हो गई थीं।
तीन दिन से अस्पताल में भर्ती
परिवार के सदस्यों के अनुसार, चेन्नम्मा पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे थे। उनकी बहू भवानी रेवन्ना उनकी देखभाल कर रही थीं और पूरी रात अस्पताल में ही रहीं।
ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक की हालत कमजोर… सफदरजंग अस्पताल का बयान आया सामने, डॉक्टर्स ने दी हेल्थ रिपोर्ट
एच.डी. देवेगौड़ा की आंखों से छलके आंसू
शुक्रवार को परिवार का भावनात्मक तनाव साफ दिखाई दिया। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा अपनी पत्नी की हालत के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। इस दौरान 93 वर्षीय देवेगौड़ा ने कहा कि अब सब कुछ भगवान के हाथ में है। अस्पताल के बाहर समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
