Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TMC बागी सांसदों के NCPI में विलय को मिली मंजूरी, बिना चुनाव लड़े बनी पांचवी सबसे बड़ी पार्टी

West Bengal Politics: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों के एनसीपीआई में विलय को मंजूरी दे दी है। साथ ही सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 18, 2026 | 08:03 PM

टीएमसी के बागी सांसद (सोर्स- IANS)

Follow Us
Follow Us:

TMC Rebel MPs NCPI Merger Approval: तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों की नई पार्टी नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने रविवार को यह सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

इसमें अन्य दलों के साथ ही एनसीपीआई के नेता काकोली घोष और सुदीप बंदोपाध्याय को शामिल होने के लिए बुलाया गया है। लोकसभा में सुदीप बंदोपाध्याय को एनसीपीआई का नेता और काकोली घोष को पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।

सर्वदलीय बैठक के लिए मिला आमंत्रण

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी छोड़ एनसीपीआई में शामिल होने वाले 20 सांसदों के NCPI में विलय को मंजूरी दे दी है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेशनल सिटिन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय को 19 जुलाई को संसद भवन एनेक्सी में फ्लोर लीडर्स की बैठक के लिए आमंत्रित किया। इस बैठक का उद्देश्य आगामी मॉनसून सत्र के दौरान संसद के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने और महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा करना है।

सम्बंधित ख़बरें

पूर्व पीएम देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, बेंगलुरु के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

आसनसोल की स्पंज आयरन फैक्ट्री में धमाका, चार मजदूर घायल; मौके पर पहुंची पुलिस-दमकल

अभिषेक बनर्जी की 5 मंजिला इमारत जमींदोज, 3 बुलडोजर पहुंचते ही सड़कों पर उतरे समर्थक; बढ़ा तनाव

वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का न‍िधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

Union Minister for Parliamentary Affairs Kiren Rijiju invited Sudip Bandyopadhyay, Leader of the National Citizens Party of India (NCPI) in Lok Sabha, to a meeting of floor leaders on July 19 at Parliament House Annexe. The meeting aims to discuss key legislative business and… pic.twitter.com/B5ezAeI5k8 — IANS (@ians_india) July 18, 2026

संसद के दोनों सदनों में एनसीपीआई के नेता नियुक्त

इससे पहले पार्टी ने सुदीप बंद्योपाध्याय को लोकसभा में अपना फ्लोर लीडर, शताब्दी रॉय को उपनेता और काकोली घोष दस्तीदार को मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) नियुक्त किया था। दल बदल के बाद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा था कि अब वे संसद में ‘असली तृणमूल’ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से होगी।

बिना चुनाव लड़े बनी पांचवी सबसे बड़ी पार्टी

बता दें कि अब तक ज्यादा चर्चा में नहीं रहने वाली एनसीपीआई ने एक भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन पिछले महीने वह अचानक राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गई। कोलकाता स्थित मुख्यालय वाली इस पार्टी ने 2023 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, जहां उसे कुल 822 वोट मिले थे।

लोकसभा में तृणमूल के बागी सांसदों के शामिल होने के बाद एनसीपीआई अब सदन की पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी बनने का दावा कर रही है। एनडीए के अन्य प्रमुख सहयोगियों में आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के 16 और बिहार की जनता दल (यूनाइटेड) के 12 सांसद हैं।

ये भी पढे़ं- सोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डिहाइड्रेशन, कीटोन लेवल बढ़ा; इलाज से किया इनकार

अभिषेक बनर्जी ने बताया अवैध

पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी। उन्होंने बागी सांसदों के एनसीपीआई में विलय को अवैध बताते हुए उन्हें संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्य घोषित करने की मांग की थी।

Lok sabha speaker approves tmc rebel mps merger with ncpi invited all party meeting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 08:02 PM

Topics:  

  • Latest News
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.