-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mother In Law Anita Devi Arrested From Nepal Border Along With Her Lover Son In Law Rahul
…तो इसलिए राहुल के साथ भागी थी अनीता? नेपाल बॉर्डर से हुई भगोड़े सास-दामाद की गिरफ्तारी, पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे
- Written By: अभिषेक सिंह
अलीगढ़ में साथ भागने वाले सास-दामाद गिरफ्तार हो गए हैं। संयोग से दोनों की गिरफ्तारी उसी दिन हुई जिस दिन बेटी की शादी की तारीख तय थी। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

अनीता देवी व राहुल (सोर्स- सोशल मीडिया)
अलीगढ़: बेटी की शादी से दस दिन पहले दामाद के साथ फरार हुई सास को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। भागने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मोबाइल बंद होने के कारण कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच मंगलवार को दामाद ने अपना फोन ऑन किया तो पुलिस ने ठीक उसी ठिकाने पर दबिश दी।
बुधवार को घेराबंदी कर नेपाल सीमा से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। संयोग से दोनों की गिरफ्तारी उसी दिन हुई जिस दिन बेटी की शादी की तारीख तय हुई थी। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है। जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
क्यों दामाद के साथ भागी सास?
पुलिस पूछताछ में सास ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। इसी कारण उसने राहुल के साथ भागने का निर्णय लिया। सपना ने पुलिस अधिकारियों से अनुरोध किया कि उसे मडराक थाने में न भेजकर दादों थाने में रखा जाए।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक: अज्ञात कारणों से दो और लोगों ने दी जान; चांदवड़ और इगतपुरी क्षेत्र में मातम
Jalna Murder Mystery: 10 महीने बाद सुलझी ऋषिकेश की हत्या की गुत्थी; DNA रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Kidney Smuggling Racket: चंद्रपुर SIT का बड़ा एक्शन, क्रेटा कार और 11.50 लाख का कैश जब्त, 20 जुलाई को सुनवाई
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
‘बेटी लगाती थी तरह-तरह के आरोप’
पुलिस पूछताछ में सास ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। उसने अपने पति के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने यह भी कहा कि वह अब राहुल के साथ अपना जीवन बिताना चाहती है। महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल से तय होने के बाद जब भी राहुल का फोन आता था। वह राहुल से बात करती थी, इस पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी।
पूछताछ में क्या कुछ बोला राहुल?
वहीं प्रेमी राहुल ने बताया कि छह अप्रैल को सपना अलीगढ़ से कासगंज पहुंची थी। हम लोग पहले वहां पहुंचे थे। जिसके बाद हम लोग बस में सवार होकर बरेली पहुंचे। इसके बाद हम लोग बिहार के मुजफ्फरपुर चले गए। दो दिन पहले जब वहां मोबाइल खोला तो सोशल मीडिया पर हमारे भाग जाने की चर्चा चल रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए हम लोग बस में सवार होकर मुजफ्फरपुर से दिल्ली पहुंचे। वहां से हम नेपाल बॉर्डर पर पहुंचे। वहां से हम नेपाल जा रहे थे। तभी पुलिस ने हमें पकड़ लिया। हम भागते-भागते थक गए हैं।
गिरफ्तारी के बात पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस सास-बहू की इस प्रेम कहानी की कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने जब राहुल के साले से पूछताछ की जिसने उन्हें भागने में मदद की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। पुलिस जांच के मुताबिक यह पहली बार नहीं है जब राहुल किसी के साथ भागा हो।
इससे पहले भी वह पड़ोसी गांव की एक महिला के साथ भागा था और दोनों 2 महीने बाद वापस आ गए थे। उस समय लड़की के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की थी। एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि दोनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जल्द ही दोनों को मीडिया के सामने पेश किया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।
विस्तार से समझिए पूरी कहानी
अलीगढ़ के मडराक निवासी शिवानी की शादी दादों निवासी राहुल से होनी थी। शादी की तारीख 16 अप्रैल तय हुई थी। इसी बीच शिवानी की 38 वर्षीय मां को अपने 20 वर्षीय दामाद से प्यार हो गया। दोनों मोबाइल पर लगातार घंटों बात करने लगे। जैसे ही शिवानी की शादी की तारीख नजदीक आई तो दस दिन पहले छह अप्रैल को मां घर से जेवर और नकदी लेकर दामाद राहुल के साथ फरार हो गई।
परिजनों ने पुलिस से दोनों की तलाश की गुहार लगाई। सास के दामाद के साथ फरार होने की बात जानकर सभी हैरान रह गए। मां के होने वाले पति के साथ फरार होने से बेटी की हालत भी खराब हो गई। शिवानी अभी भी सदमे में है। मामला सुर्खियों में आने के साथ ही पुलिस पर दोनों को तलाशने का दबाव भी बढ़ता गया।
क्राइम से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस को लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि सास और दामाद दोनों के मोबाइल फोन बंद थे। कुछ सीसीटीवी फुटेज में दोनों दिखे जरूर, लेकिन पता नहीं चल पाया कि वे कहां गए थे। इसी बीच मंगलवार को दामाद ने किसी कारण से अपना मोबाइल फोन ऑन किया तो पुलिस को इसकी जानकारी हो गई।
Mother in law anita devi arrested from nepal border along with her lover son in law rahul
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: अज्ञात कारणों से दो और लोगों ने दी जान; चांदवड़ और इगतपुरी क्षेत्र में मातम
Jul 14, 2026 | 10:19 AMIND vs ENG 1st ODI: रनों की होगी बारिश या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें एजबेस्टन की पिच का पूरा हाल
Jul 14, 2026 | 10:19 AMIIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 10:18 AMभंडारा में बाल श्रम का खौफनाक चेहरा, 15 वर्षीय छात्र ने नाली सफाई के दौरान गंवाया पैर का अंगूठा, भारी रोष
Jul 14, 2026 | 10:16 AMVietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, नाव का कैप्टन गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 10:12 AMअनुराधा पौडवाल का सरकार पर निशाना, राम मंदिर में दान चोरी हुई, ऐसे भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?
Jul 14, 2026 | 09:59 AMJalna Murder Mystery: 10 महीने बाद सुलझी ऋषिकेश की हत्या की गुत्थी; DNA रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Jul 14, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM











