-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Milkipur By Election February 2025 Bjp Chandrabhan Paswan Caste Equations And Challenges
अयोध्या, मथुरा, काशी गायब! मिल्कीपुर में शुरू हुई ‘पासी पॉलिटिक्स’, किसे होगा फायदा?
- Written By: अर्पित शुक्ला
UP Politics: मिल्कीपुर में दलित मतदाताओं जिनमें पासी समाज की संख्या सर्वाधिक है और यही मिल्कीपुर विधानसभा सीट के निर्णायक माने जाते रहे हैं।

अयोध्या, मथुरा, काशी गायब! मिल्कीपुर में शुरू हुई पासी पॉलिटिक्स, किसे होगा फायदा?
नवभारत डेस्क: फैजाबाद लोकसभा सीट की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को उपचुनाव होने जा रहे हैं। जहां भाजपा ने लोकसभा चुनाव परिणाम से सबक लेते हुए अपने राम, रोटी और राष्ट्रवाद के एजेंडे को बदला है और अब उसने मिल्कीपुर उपचुनाव में दावेदारी ठोक रहे पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा का टिकट काट चंद्रभानु पासवान को मैदान में उतारकर ‘न अयोध्या, मथुरा, काशी, बस पासी की काट पासी’ अर्थात जातीय समीकरण पर फोकस किया है। फिलहाल सियासी हलकों में यह सवाल भी काफी अह्म हो चला है।
मिल्कीपुर में दलित मतदाताओं जिनमें पासी समाज की संख्या सर्वाधिक है और यही मिल्कीपुर विधानसभा सीट के निर्णायक माने जाते रहे हैं।
क्या हैं समीकरण?
मिल्कीपुर विधानसभा की जातीय आंकड़ों के अनुसार यहां करीब साढ़े 3 लाख मतदाताओं में सबसे ज्यादा 55,000 पासी समाज के और 1.2 लाख अन्य दलित हैं, जबकि 55,000 यादव, 60,000 ब्राह्मण, 30,000 मुस्लिम, 25,000 क्षत्रिय, 50000 अन्य पिछड़ी जाति के हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु भी पिछले 2 साल से युवाओं के बीच सक्रिय हैं और इनका युवाओं के बीच अच्छा प्रभाव बताया जा रहा है। दूसरी ओर सपा पहले ही अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। यहां पर 17 जनवरी से नामांकन शुरू होगा और 5 फरवरी को वोटिंग व 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।
बीजेपी को लेना है बदला
लोकसभा चुनाव में मिला हार के बाद भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हो चुकी इस विधानसभा सीट पर उसके सामने कई चुनौतियां हैं। जानकारों की मानें तो इस चुनाव में भाजपा को पिछले चुनाव की है तरह संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने जैसे विपक्ष के मुद्दे पर फोकस करना होगा।
UP की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
अखिलेश की क्या है रणनीति?
गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भाजपा को बड़ा झटका दिया था। मिल्कीपुर सीट से विधायक रहे अवधेश प्रसाद ने भाजपा को अयोध्या में हरा दिया, जबकि राम मंदिर निर्माण और भव्य उद्घाटन समारोह के बाद हो रहा था। ऐसे में उस हार का बदला लेने की पूरी तैयारी भाजपा की है। इसलिए मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर योगी आदित्यनाथ स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी अयोध्या में जीत तमगा अपने पास ही रखना चाहेगी। इसीलिए मिल्कीपुर सीट पर ज्यादा छेड़छाड़ न करते हुए अखिलेश यादव ने सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे को ही टिकट दिया है। इसके पीछे की वजह है कि मिल्कीपुर सीट सुरक्षित है, यानी पिछड़ी जातियां निर्णायक हैं। अवधेश बेटे के लिए रणनीति बना रहे हैं। वह खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अवधेश प्रसाद 2012 और 2022 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से विधायक रहे हैं। उनकी अपने जाति में अच्छी पकड़ मानी जाती है।
Milkipur by election february 2025 bjp chandrabhan paswan caste equations and challenges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














