

Hanuman Chalisa Announcement Meerut Mosque: रेलवे रोड थानाक्षेत्र के केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी की ओर से मंगलवार को मस्जिद के पास हनुमान चालीसा पाठ करने के ऐलान के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कार्यक्रम के ऐलान के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर मस्जिद और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
सोमवार रात से ही पुलिसकर्मियों ने केसरगंज मंडी और मस्जिद के आस-पास निगरानी शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल लगाया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले वीडियो और पोस्ट की भी निगरानी कर रही है।
अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और खुफिया तंत्र की सक्रियता बढ़ाई गई है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से किसी व्यक्ति को नजरबंद या हिरासत में लिए जाने की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध रिपोर्टों में नहीं की गई है।
बता दें कि केसरगंज मस्जिद की ऊपरी मंजिल पर निर्माण को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। स्थानीय व्यापारियों की शिकायत के बाद करीब एक महीने पहले निर्माण कार्य रुकवाया गया था। इसी विवाद के बीच पिंकी चौधरी ने हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान किया। वहीं, इस मामले में एआईएमआईएम के नेता बदर अली मस्जिद के मुतवल्ली जुबेर के साथ एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे और बेवजह माहौल ख़राब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मस्जिद के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बता दें कि मेरठ के केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार को वायरल हुए वीडियो के बाद मस्जिद और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंडी के गेट पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है और पुलिस बल तैनात किया गया है। केसरगंज बाजार भी बंद है।
केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने संबंधी बयान का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मंडी के मुख्य गेट पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं और रास्ता बंद कर दिया गया है। मस्जिद के आसपास पुलिस बल तैनात है। क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी बढ़ाई गई है।
जानकारी के मुताबिक करीब एक माह पहले मस्जिद के ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मंडी निवासी ईश्वर चंद कंसल और अन्य व्यापारियों ने निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए शिकायत की थी। शिकायत के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था।