Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अखिलेश यादव माफी मांगें! ब्राह्मणों के अपमान पर भड़कीं मायावती, चुप्पी पर उठाए सवाल, यूपी की राजनीति में भूचाल

Mayawati on Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी द्वारा ब्राम्हणों का अपमान किए जाने को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने अखिलेश यादव को घेरा। अखिलेश की चुप्पी पर मायावती ने मानसिकता पर प्रहार किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 15, 2026 | 12:20 PM

मायावती और अखिलेश यादव (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mayawati Targets Akhilesh Yadav: बहुजन समाज पार्टी (BSP) पार्टी की प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण समुदाय पर दिए विवादित टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। मायावती ने ब्राम्हण समाज पर किए गए विवादित बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने अखिलेश यादव से ब्राह्मण समाज से माफी मांगने की मांग की। इस विवाद ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल के संकेत दे दिए है।

बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,” समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा अभी हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर की गई अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी व बयानबाजी को लेकर हर तरफ उपजा भारी आक्रोश व उसकी तीव्र निंदा स्वाभाविक ही है। उन्होंने लिखा, कि इस विवाद को लेकर पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है, लेकिन फिर भी यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मायावती ने साधा निशाना

मायावती ने अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए लिखा, संकीर्ण जातिवादी राजनीति करने वाली सपा के नेतृत्व की इस मामले को लेकर खामोशी से भी मामला और अधिक गंभीर होकर काफी तूल पकड़ता जा रहा है। स्थिति भी तनावपूर्ण होती जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

‘महंगाई मैन मोदी ने जनता पर हंटर चलाया’, पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ने पर हमलावर हुईं विपक्षी पार्टियां

UP में आंधी-तूफान से हुए नुकसान पर पुतिन ने जताया दुख, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा संदेश

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, ससुर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में एक हुआ पूरा ‘यादव कुनबा’

यूपी में कुदरत का कहर, 24 घंटे में 101 की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, अधिकारियों को दिया निर्देश

समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा अभी हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर की गयी अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी व बयानबाज़ी आदि को लेकर हर तरफ उपजा भारी आक्रोश व उसकी तीव्र निन्दा स्वाभाविक ही है तथा इस विवाद के फलस्वरूप पुलिस द्वारा मुक़दमा दर्ज… — Mayawati (@Mayawati) May 15, 2026

मायावती ने आगे लिखा, वैसे भी सपा प्रवक्ता के गैर-जिम्मेदाराना बयान से ब्राह्मण समाज के आदर-सम्मान व स्वाभिमान को जो ठेस पहुंची है तो उसको गंभीरता से लेते हुए सपा मुखिया को इसका तत्काल संज्ञान लेकर ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए व पश्चाताप कर लेना चाहिए, तो यह संभवतः उचित होगा।

हमारी यूज एंड थ्रो की नीति नहीं – मायावती

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि इस बयान के बाद अब जनता के सामने एक बात पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। वो यह कि समाजवादी पार्टी की ब्राह्मण-विरोधी और जातिवादी मानसिकता तथा चरित्र ठीक वैसे ही, जैसे दलितों, अति-पिछड़ा वर्गों और मुस्लिम समुदाय के प्रति उसका रवैया रहा है वो बिल्कुल भी नहीं बदला है; बल्कि, यह और भी ज्यादा गहरी जड़ें जमा चुका है।

यह भी पढ़ें – अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी NEET परीक्षा, धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान, री-एग्जाम की नहीं देनी होगी फीस

इसके अलावा, वर्तमान सरकार के अपने प्रति रवैये को लेकर ब्राह्मण समुदाय में जो गहरा असंतोष इस समय व्याप्त है, वह भी किसी से छिपा नहीं है। यह एक सर्वविदित तथ्य है कि BSP ने ब्राह्मण समुदाय को भी समाज के अन्य सभी वर्गों की तरह ही मानते हुए, उन्हें पार्टी संगठन और सरकार दोनों में ही अत्यधिक मान-सम्मान दिया है, और साथ ही हर स्तर पर उनके उचित प्रतिनिधित्व को भी सुनिश्चित किया है। दूसरे शब्दों में कहें तो, BSP ‘यूज एंड थ्रो’ की नीति में विश्वास नहीं रखती; बल्कि, उसके संरक्षण में समाज के सभी वर्गों के हित सदैव सुरक्षित रहे हैं।

Mayawati over insult to brahmins slams akhilesh yadav must apologize

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 12:20 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Mayawati
  • Samajwadi Party
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.