Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Atiq Ahmed Land Plots For Poor: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की 12,000 वर्ग मीटर पुश्तैनी जमीन पर PDA गरीबों के लिए सस्ते प्लॉट काटने की तैयारी कर रहा है।
- Written By: अमन मौर्या
PDA Housing Scheme Prayagraj: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार माफियाओं के अवैध साम्राज्य को खत्म करने के बाद अब उनकी संपत्तियों का उपयोग गरीबों के कल्याण के लिए कर रही है। प्रयागराज के कसारी-मसारी इलाके में, जहां कभी माफिया अतीक अहमद का खौफ हुआ करता था और उसका पुश्तैनी घर था, वहां अब गरीबों के सपनों का आशियाना बनेगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई 12,000 वर्ग मीटर से अधिक की पुश्तैनी जमीन पर 200 से ज्यादा प्लॉट विकसित करने की योजना तैयार कर ली है।
इस आवासीय योजना के तहत ईडब्ल्यूएस और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए प्लॉट काटे जाएंगे, जिनकी कीमत करीब 12 से 15 लाख रुपये के बीच होगी। अगले 6 महीनों में इस जमीन पर सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित करने का काम शुरू हो जाएगा। योगी सरकार का यह कदम साबित करता है कि अब अपराधियों की जमीन पर गरीब परिवारों को छत मिलेगी।