Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामभद्राचार्य को मायावती की नसीहत, गलत बयानबाजी से अच्छा, चुप रहें

Mayawati News: बसपा प्रमुख मायावती ने बिना नाम लिए रामभद्राचार्य को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कुछ साधु संत सुर्खियों में बने रहने के लिए बाबा साहब पर टिप्पणी करते हैं।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Sep 13, 2025 | 09:31 PM

मायावती, रामभद्राचार्य (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

UP News: बसपा प्रमुख मायावती ने बिना नाम लिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर निशाना साधा है। मायावती ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर पर टिप्पणी करने पर नाराजगी जाहिर की है। बसपा प्रमुख ने कहा कि सुर्खियों में बने रहने के लिए साधु-संत बाबा साहब भीम राव अंबेडकर विवादित टिप्पणी करते रहे हैं। उन्होंने रामभद्राचार्य को नसीहत देते हुए कहा कि गलत बयानबाजी करने से बेहतर है कि चुप रहें।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में मनु स्मृति का जिक्र कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संस्कृत नहीं आती थी। यदि उन्हें संस्कृक का ज्ञान होता तो वे मनु स्मृति को कभी नहीं जलाते।

रामभद्राचार्य को मायावती ने दी नसीहत

अब इसी मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए साधु-संतों को गलत बयानबाजी न करने और विवादित बयानों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा ” जैसा कि विदित है कि आए दिन सुर्ख़ियों में बने रहने हेतु विवादित बयानबाज़ी करने वाले कुछ साधु-सन्तों को परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के भारतीय संविधान के निर्माण में रहे उनके अतुल्य योगदान के बारे में सही जानकारी नहीं होने के कारण इनको इस बारे में कोई भी ग़लत बयानबाज़ी आदि करने की बजाय यदि वे चुप रहें तो यह उचित होगा।

साथ ही, बाबा साहेब के अनुयायी, मनुस्मृति का विरोध क्यों करते हैं? उसे भी इनको अपनी जातिवादी द्वेष की भावना को त्याग कर ज़रूर समझना चाहिये। इसके साथ-साथ, इन्हें यह भी मालूम होना चाहिये कि बाबा साहेब महान विद्वान व्यक्तित्व थे। इस मामले में कोई भी टीका-टिप्पणी करने वाले साधु-सन्त, इनकी विद्वता के मामले में कुछ भी नहीं हैं। अतः इस बारे में भी कुछ कहने से पहले इनको ज़रूर बचना चाहिये, यही नेक सलाह।”

ये भी पढें-अखिलेश के PDA पर मंडराया ‘माया’ का साया! बसपा ने अपनाई पुरानी रणनीति…तो बढ़ गई सपा की टेंशन

क्यों आंबेडकर ने जलाई थी मनुस्मृति?

बता दें कि डॉक्टर आंबेडकर और उनके समर्थकों ने 25 दिसंबर, 1927 को सामाजिक बंटवारे और भेदभाव का आधार तैयार करने वाली किताब मनुस्मृति को जलाया था। अलग-अलग स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. अंबेडकर ने 25 दिसंबर, 1927 को महाड़ सत्याग्रह के दौरान मनुस्मृति को सार्वजनिक रूप से जलाया था। यह घटना जाति व्यवस्था और अस्पृश्यता का विरोध करने और इसके विरुद्ध अपने संकल्प को दर्शाने के लिए थी, जिसका समर्थन मनुस्मृति करती थी।

Mayawati advised rambhadracharya to keep quiet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2025 | 09:31 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Mayawati
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

छेड़छाड़ पर लड़ाई.. हुई चप्पलों से धुनाई! पीड़ित लड़की ने दुकानदार को सिखाया सबक- VIDEO

2

मुंबई में तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, चार घायल

3

गणेश विसर्जन जुलूस में ‘यमराज’ की एंट्री! डांस करते-करते 9 लोगों की मौत, देखें खौफनाक हादसे का VIDEO

4

सम्मान की कमी…राज ठाकरे को लगा बढ़ा झटका, प्रकाश महाजन ने छोड़ी पार्टी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.