Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गैरेज में काम बना अपराध का हथियार! नवी मुंबई में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, ऐसे देता था वारदात को अंजाम

Navi Mumbai Crime News: नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने 92 मामलों में संलिप्त एक शातिर चोर नासिर खान को गिरफ्तार कर 17 बाइकें बरामद की हैं। आरोपी इंजन नंबर मिटाकर गाड़ियां बेचने में माहिर था।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 05, 2026 | 05:56 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Navi Mumbai Vehicle Theft Racket Busted: महाराष्ट्र की नवी मुंबई क्राइम ब्रांच को वाहन चोरी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को दबोचा है, जो न केवल बाइक चोरी करता था, बल्कि बड़ी चालाकी से उनके इंजन और चेसिस नंबर मिटाकर उन्हें बाजार में बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 5.82 लाख रुपये मूल्य की 17 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

92 मामलों का आरोपी नासिर खान

गिरफ्तार पकड़े गए आरोपी की पहचान 58 वर्षीय नासिर सदान खान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि नासिर पर पहले से ही वाहन चोरी के 92 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह एक आदतन अपराधी है और लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर मिलिंद भारम्बे के निर्देश पर शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों को रोकने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की मदद से नासिर को वाशी इलाके से जाल बिछाकर गिरफ्तार किया।

गैरेज का अनुभव बना अपराध का हथियार

जांच में पता चला कि नासिर पहले एक गैरेज में काम करता था, जिसके कारण उसे वाहनों की तकनीकी बनावट की गहरी जानकारी थी। इसी अनुभव का फायदा उठाकर वह चोरी की गई बाइकों के चेसिस और इंजन नंबर को विशेष औजारों से घिसकर मिटा देता था ताकि पुलिस और मालिक वाहन की पहचान न कर सकें। पुलिस ने उसके पास से वे उपकरण भी जब्त किए हैं जिनका इस्तेमाल वह नंबर मिटाने के लिए करता था।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे जमीन घोटाला: पार्थ पवार को अभी नहीं मिली क्लीन चिट, मंत्री बावनकुले ने बताया क्या है जांच की असली स्थिति

नवी मुंबई-ठाणे रूट पर क्यों जरूरी है लेट नाइट लोकल? 10 साल में 4 गुना बढ़े यात्री, जानिए पूरी वजह

अकोला: लाडकी बहिन योजना पर संकट; आंगनवाड़ी सेविकाओं का जांच से इनकार, 45 हजार महिलाएं लाभ से रह सकती हैं वंचित

नवी मुंबई में BJP का परचम: सुजाता पाटिल निर्विरोध बनीं महापौर, शिवसेना के पीछे हटने से पलटा पूरा खेल

यह भी पढ़ें:- मुंबई-पुणे तो झांकी है… समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रोज झेलना पड़ता है जाम का झाम! 30 KM के लिए लगते है 3 घंटे

14 मामले सुलझे, कड़ी धाराएं लागू

नासिर की गिरफ्तारी से नवी मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों, विशेषकर खारघर इलाके में दर्ज 14 मामले सुलझ गए हैं। बरामद 17 मोटरसाइकिलों में से 14 के मालिकों का पता चल गया है, जबकि 3 अन्य वाहनों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।

असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (ACP) प्रेरणा कट्टे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सबूतों को नष्ट करने और आदतन अपराध करने के मद्देनजर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 238 और 346 के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुनील शिंदे और सतीश भोसले की टीम इस गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों की जांच कर रही है।

Navi mumbai crime branch arrests bike thief nasir khan 17 motorcycles recovered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 05:56 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra
  • Navi Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.