Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कपड़े उतरवाए-गर्म चम्मच से जलाया, प्राइवेट पार्ट पर डाला पेट्रोल…गुरुग्राम में मासूमों से हुई दरिंदगी

Gurugram News : गुरुग्राम से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरी के शक में बच्चों को कमरे में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उनके निजी अंगों पर पेट्रोल डाला गया। आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 05, 2026 | 06:48 PM

घटनास्थल और पुलिस थाना।

Follow Us
Close
Follow Us:

Gurugram Childrens Incident : गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में पेइंग गेस्ट (पीजी) फेसिलिटी में चौंकाने वाली और बहुत क्रूर घटना हुई है। कुछ लोगों ने 6 बच्चों को बंधक बना लिया। उन्हें बहुत बेरहमी से पीटा। पुलिस के अनुसार बच्चों से बहुत ज्यादा क्रूरता की गई। उन्हें पीटा गया। बच्चों के कपड़े उतरवाए गए। आरोपियों ने उनके निजी अंगों पर पेट्रोल डाला।

बच्चों की मां वहां पहुंचीं और आरोपियों से गिड़गिड़ाकर बच्चों को छोड़ने की गुहार लगाई। तब जाकर बच्चों को रिहा किया गया। इसके बाद बच्चों की मां ने तुरंत पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी। इसके आधार पर एफआईआर हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चोरी के शक में दिया अंजाम

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बच्चों को बंधक बनाया, क्योंकि उन्हें शक था कि बच्चे पास में बन रही इमारत से चोरी की साजिश रच रहे थे। पीड़ित बच्चों की मां की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने बच्चों को डंडों से पीटा है। यह पूरी घटना सोमवार को हुई है। एक मां जब काम से घर लौटीं तो उन्हें पता चला कि उनका 12 साल का बेटा लापता है। वह बच्चे की तलाश में निकलीं तो उन्हें दूसरी महिला मिली। उसने बताया कि उनके भी दो बच्चे गायब हैं। दोनों मां मिलकर बच्चों को ढूंढने लगीं।

सम्बंधित ख़बरें

योगी के राज में सेना सुरक्षित नहीं… जवान को गोलियों से भून डाला, हाथरस की घटना ने खड़े किए कई सवाल

बेवफा सोनम के बाद बेरहम अंजू…आशिक के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत, ‘हनीमून मर्डर 2.0’ की हैरतअंगेज कहानी

गैरेज में काम बना अपराध का हथियार! नवी मुंबई में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, ऐसे देता था वारदात को अंजाम

अकोला: कॉस्मेटिक्स दुकान मालिक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, यौन शोषण व 5 लाख वसूली; दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : वांगेपल्ली आश्रमशाला में बर्बरता, 12 छात्रों की पिटाई, कर्मचारी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

खोजबीन के दौरान हुआ खुलासा

बच्चों की खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पास के एक पीजी में तीन से चार नाबालिगों को कमरे में बंद करके पीटा जा रहा है। थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि बच्चों की तलाश में हमें पता चला कि एक पीजी में कुछ लोग तीन-चार बच्चों को कमरे में बंद करके पीट रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।  उनकी गिरफ्तारी करने के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है। इस घटना ने इलाके में लोगों के बीच भय और आक्रोश पैदा किया है। बच्चों से क्रूरता देखकर लोग हैरान हैं। पुलिस जांच कर रही कि पूरे मामले में और कौन-कौन शामिल रहे हैं।

Stripped naked burned with a hot spoon petrol poured on private partsbrutality against innocents in gurugram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 06:48 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Gurugram News
  • Haryana News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.