मऊ में बेटी की शादी से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों और पालतू कुत्ते की दर्दनाक मौत
Mau Road Accident: मऊ में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। रांची से बेटी की शादी कर लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर से जा टकराई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
घटनास्थल की तस्वीर (Image- Social Media)
Varanasi-Gorakhpur Highway Accident: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 3 बजे उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही गाड़ी में मौजूद पालतू कुत्ते की भी जान चली गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रांची से लौट रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, यह परिवार रांची में बेटी की शादी संपन्न कराकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य विनय श्रीवास्तव (53), कृतार्थ श्रीवास्तव (27) और अर्चना श्रीवास्तव (48) शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य लोग और वाहन में सवार पालतू कुत्ता भी इस हादसे में नहीं बच सके।
सम्बंधित ख़बरें
दुकान से घर लौट रहा था मासूम, पिता की आंखों के सामने 3 वर्षीय बच्चे की कार से कुचलकर दर्दनाक मौत
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा
Mau, Uttar Pradesh: A road accident occurred on the Barsatpur Ahirani Highway, located under the Doharighat police station area of Mau district, at around 3:00 a.m. The accident occurred when an SUV lost control, crossed into another lane, and collided with a trailer. `The… — ANI (@ANI) April 25, 2026
यह भी पढ़ें- राजस्थान के नीमराना में बड़ा हादसा…निजी कबाड़ गोदाम में धमाके के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले
पुलिस जांच और शुरुआती कारण
जितेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है। शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। हालांकि, मऊ पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है।
