Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा

CJP Legal Aid To Protesters: CJP ने प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी लड़ाई के लिए ऑनलाइन फंड जुटाने की घोषणा की है। इसके लिए एक वेबसाइट भी लॉन्च होगी। कपिल सिब्बल ने ₹1 करोड़ देने का ऐलान किया।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 27, 2026 | 08:54 PM

सौरभ दास और कपिल सिब्बल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CJP Online Fundraising: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को एक नए अभियान का ऐलान किया है। जंतर-मंतर पर आंदोलन खत्म होने के बाद सीजेपी अब एक नई वेबसाइट लॉन्च करने जा रही है। इस वेबसाइट के जरिए पार्टी प्रदर्शन में शामिल छात्रों और युवाओं की कानूनी लड़ाई के लिए फंड जुटाएगा, जिन पर पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली में सीजेपी द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्दलीय राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिबल ने कहा कि यह CJP एक ऐसा सिस्टम बनाएगा जिससे यह ट्रैक किया जा सके कि किस जगह क्या हुआ, कौन सा छात्र या प्रदर्शनकारी प्रभावित हुआ और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।

सिब्बल ने दिया 1 करोड़ का योगदान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिब्बल ने 1 करोड़ रुपये के योगदान का ऐलान किया। साथ ही पूरे देश के वकीलों और अन्य लोगों से भी इस फंड में योगदान करने का आग्रह किया, जिससे कि जहां भी कानून का दुरुपयोग हो और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जाएं, हम उनके साथ खड़े हो सकें। हमारे वकील पूरे भारत में उनका समर्थन करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

प्रधानमंत्री भगवान नहीं… छात्रों के खिलाफ FIR पर भड़के सौरव दास, कहा- मजाक लोकतंत्र का हिस्सा

छात्रों के खिलाफ केस अभी तक वापस नहीं, किस आदेश का इंतजार कर रही दिल्ली पुलिस? CJP ने दिया कल तक का अल्टीमेटम

अभिजीत दीपके का अगला टार्गेट लॉक! महाराष्ट्र के बड़े नेता होंगे अगली विकेट? एथनॉल विवाद ने बढ़ाईं फ्लाईओवर मैन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके की शादी के चर्चे! मां ने बताया- ‘आ गई है रिश्तों की बाढ़’

उन्होंने बताया कि यह उन वकीलों की भी पहचान करेगा जो मदद कर सकते हैं। वे एक वेबसाइट बनाएंगे जहां कानूनी मदद देने के इच्छुक वकील अपना नाम, लोकेशन और वे किस तरह की मदद दे सकते हैं, इसकी जानकारी रजिस्टर कर सकेंगे।

FIR वापस नहीं होने पर भड़की सीजेपी

कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि हमें गहरा सदमा लगा है कि सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है। हम उम्मीद करते हैं कि कल, यानी मंगलवार तक हमारी मांगों पर लिखित आश्वासन मिले। अगर सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा नहीं किया गया और FIR तुरंत वापस नहीं ली गईं, तो हम दिल्ली में एक और धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

रांका ने बताया कि 20 जुलाई को हमारी केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ यह सहमति बनी थी कि प्रदर्शनकारियों या आयोजकों के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की जाएगी न सिर्फ 20 जुलाई या उससे पहले दिल्ली में हुई घटनाओं के सिलसिले में, बल्कि देश भर में चल रहे प्रदर्शनों के संबंध में भी, खासकर उन राज्यों में जहां BJP की सहयोगी सरकारें हैं।

आंदोलन के बाद टार्गेट करती है सरकार: CJP

प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि हम कपिल जी के लगातार संपर्क में थे और उनसे कानूनी सलाह ली थी। जब हमने 25 तारीख को विरोध प्रदर्शन खत्म किया, तो हमें डर था कि भविष्य में, जब आंदोलन धीमा पड़ जाएगा या विरोध का जोश कम हो जाएगा, तो सरकार लोगों को निशाना बनाना शुरू कर सकती है।

ये भी पढ़ें- विपक्ष चर्चा से भाग रहा…सरकार चर्चा को तैयार, ममता की करीबी रहीं सायोनी घोष ने NDA के पक्ष में की बैटिंग

दास ने बताया कि यह डर काफी हद तक सही लगता है, क्योंकि दूसरे बड़े विरोध प्रदर्शनों में भी ऐसा ही तरीका अपनाया गया था, जहां लोगों को अलग-थलग करके झूठे मामलों में फंसाया गया था। पहले दिन से ही सभी छात्रों को कानूनी और मेडिकल मदद दी गई है और वकीलों के साथ तालमेल बिठाया गया है ताकि उन्हें देश भर में मदद मिल सके।

Cjp launch online fundraising platform for student legal aid

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 08:54 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Kapil Sibal
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.