11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से युवक की मौत; तैयापुर में मचा हड़कंप, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप
Mathura Electricity Accident: मथुरा के तैयापुर गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
युवक की मौत (फोटो नवभारत)
Electricity Accident In Taiyapur Mathura: मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन विद्युत लाइन टूटकर नीचे गिर गई। लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अचानक गिरी 11 केवी की हाई-टेंशन बिजली लाइन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे तैयापुर स्थित पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी की हाई-टेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। उसी समय वहां मौजूद विनीत उसकी चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही थाना जमुनापार पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भी घटना की जानकारी लेकर तकनीकी जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर स्वामी सच्चिदानंद का ऐलान, 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ में होगा भूमि पूजन
Agra: विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में मिला युवक का शव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
UP: सीएम योगी ने की विकास परियोजनाओं की समीक्षा, एक्सप्रेसवे और नाइट सफारी पर दिया बड़ा अपडेट
मथुरा-वृंदावन के ऐतिहासिक कुंडों का होगा जीर्णोद्धार, ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने साईन किया एमओयू
यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2022 का रिजल्ट जारी करने की मांग, अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास का किया घेराव
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की कई बिजली लाइनें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद उनका रखरखाव नहीं कराया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लाइनों की मरम्मत कराई जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।
ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पूरे क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइनों की तत्काल जांच और मरम्मत कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विद्युत विभाग भी हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटा है।
