Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: 9 अगस्त की कार सेवा के ऐलान पर प्रशासन अलर्ट, स्वामी सच्चिदानंद को पुलिस का नोटिस

Mathura Police Alert Mode:श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद के बीच 9 अगस्त को कार सेवा के ऐलान के बाद मथुरा प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस ने चित्रगुप्त आश्रम पहुंचकर स्वामी सच्चिदानंद से वार्ता की।

  • Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 15, 2026 | 05:03 PM

स्वामी सच्चिदानंद (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Mathura Police Notice To Sachchidanand Maharaj: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद के बीच चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज द्वारा 9 अगस्त को कार सेवा करने और विवादित गुंबद तोड़ने के ऐलान के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बयान सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रशासन का उद्देश्य शांति बनाए रखना है

इसी क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिल कुमार के नेतृत्व में गोवर्धन थाना पुलिस चित्रगुप्त आश्रम पहुंची। यहां पुलिस अधिकारियों ने स्वामी सच्चिदानंद महाराज से मुलाकात कर उनके कार सेवा संबंधी बयान पर वार्ता की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की। प्रशासन का उद्देश्य किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोकना और क्षेत्र में शांति बनाए रखना है।

शांति भंग होने पर होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने स्वामी सच्चिदानंद महाराज को कानूनी नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि कार सेवा या उससे संबंधित किसी गतिविधि के कारण कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है या शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न होती है, तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

आस्था की अद्भुत मिसाल: मन्नत पूरी होने पर धार्मिक यात्रा पर निकले सुरेश कुमार; 24 दिन से जारी है लोट परिक्रमा

Manorath Dwitiya Vrat 2026: भगवान कृष्ण को समर्पित व्रत से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजा विधि और महत्व

मथुरा में 254 एकड़ अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमवीडीए की बड़ी कार्रवाई से भूमाफियाओं में मचा हड़कंप

आश्रम बनाने के नाम पर 2.90 करोड़ की ठगी और चोरी का खुलासा, जैंत पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- आस्था की अद्भुत मिसाल: मन्नत पूरी होने पर धार्मिक यात्रा पर निकले सुरेश कुमार; 24 दिन से जारी है लोट परिक्रमा

गौरतलब है कि हाल ही में हरिद्वार में आयोजित संतों के एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने 9 अगस्त को कार सेवा करने का ऐलान किया था और इसके लिए संत समाज से समर्थन की अपील भी की थी। इस बयान के बाद प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

फिलहाल मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस लगातार हालात की समीक्षा कर रही है और संबंधित पक्षों से संवाद के माध्यम से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का प्रयास कर रही है। वहीं, स्वामी सच्चिदानंद महाराज का पक्ष भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने घोषित कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखी है।

Mathura police on alert after car seva call shri krishna janmabhoomi dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 05:03 PM

Topics:  

  • Lord Krishna
  • Mathura

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.