Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 19 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mathura: बांके बिहारी मंदिर में चांदी के घोड़े चोरी का दावा, सेवायतों ने आरोपों को किया खारिज

Mathura Banke Bihari Temple: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में चांदी के घोड़ों की कथित चोरी को लेकर विवाद गहरा गया है। हाई पावर कमेटी सदस्य दिनेश गोस्वामी ने गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

  • Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 19, 2026 | 12:09 PM

बांके बिहारी मंदिर (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Mathura Banke Bihari Temple Controversy: मथुरा के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर विवादों में आ गया है। मंदिर की हाई पावर कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि मंदिर से बड़े-बड़े चांदी के घोड़े चोरी हो गए हैं। उन्होंने इसे अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं से भी जुड़ा विषय

दिनेश गोस्वामी का कहना है कि मंदिर से बहुमूल्य चांदी के घोड़ों का गायब होना केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं से भी जुड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मंदिर की देहरी पूजन की परंपरा को तोड़ा गया और अब चार नए सेवायतों की नियुक्ति भी परंपराओं में बदलाव के उद्देश्य से की गई है। उनके अनुसार यह घटनाक्रम श्रद्धालुओं की आस्था को प्रभावित करने वाला है।

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण से भी अधिक गंभीर मामला

गोस्वामी ने यह भी आरोप लगाया कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है तथा अब तक दोषियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बांके बिहारी मंदिर से हुई कथित चोरी, अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण से भी अधिक गंभीर है। उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आएं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके।

सम्बंधित ख़बरें

कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO

ठाणेः आदिवासी बच्चों की पढ़ाई और परिवारों के राशन की उठाई जिम्मेदारी, सालासर हनुमान सेवा मंडल की पहल

Amravati News: अमरावती दादावाड़ी में जैन साध्वियों का मंगल प्रवेश, चातुर्मास कार्यक्रम उत्साह से संपन्न

राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO

यह भी पढ़ें- नमो घाट से क्रूज यात्रा कर दशाश्वमेध पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिव्य गंगा आरती में हुईं शामिल

इस प्रकरण का निष्पक्ष खुलासा आवश्यक

उन्होंने मंदिर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि कथित चोरी की विस्तृत जांच कर श्रद्धालुओं को पूरे मामले की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाए। उनका कहना है कि मंदिर की गरिमा, परंपराओं और श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखने के लिए इस प्रकरण का निष्पक्ष खुलासा आवश्यक है।

इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई

हालांकि, दिनेश गोस्वामी द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक मंदिर प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कोई बांके बिहारी मंदिर की सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामीने कहा है कि मंदिर सेवायतों की तरफ से कोई परंपरा नहीं टूटी है, और ना मंदिर से घोड़ा चोरी हुई है रेलिंग की बजह से रथ नही सजाया जा रहा और यह रथ कोई चलने वाला रथ नही है, प्रतिबिंम्ब रथ है और यह रथ बाँके बिहारी ज़ी मंदिर का नही है, मंदिर सेवायत के यजमानों द्वारा निजी ट्रस्ट के लिए दान दिया था,

Silver horse theft claim banke bihari temple controversy sevayat reject mathura

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 12:09 PM

Topics:  

  • Mathura
  • Religion News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.