ठाणेः आदिवासी बच्चों की पढ़ाई और परिवारों के राशन की उठाई जिम्मेदारी, सालासर हनुमान सेवा मंडल की पहल
Salasar Hanuman Seva Mandal: ठाणे के निकणे गांव में श्री सालासर हनुमान सेवा मंडल ने 200 आदिवासी परिवारों को राशन और 100 विद्यार्थियों को स्कूली साहित्य वितरित कर शिक्षा व सामाजिक सेवा का संदेश दिया।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
सालासर हनुमान सेवा मंडल (फोटो नवभारत)
Salasar Hanuman Seva Mandal Distribute: सामाजिक सेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री सालासर हनुमान सेवा मंडल ने जिले के निकणे गांव में आदिवासी परिवारों और विद्यार्थियों के लिए सहायता अभियान चलाया। मंडल ने करीब 200 आदिवासी परिवारों को राशन वितरित किया, जबकि 100 स्कूली विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए स्कूली साहित्य प्रदान किया।
शिक्षा और सहयोग का संदेश
श्री सालासर हनुमान सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंद वर्ग तक हर संभव सहायता पहुंचाना है। इसी संकल्प के तहत मंडल समय-समय पर विभिन्न सामाजिक सेवा अभियान चलाता है। हाल ही में आयोजित इस विशेष सेवा अभियान में मंडल के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आदिवासी परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
साथ ही स्कूली बच्चों को शिक्षा के लिए जरूरी सामग्री वितरित कर उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक सहयोग ही समाज के समग्र विकास का आधार हैं। भविष्य में भी संस्था इसी तरह जरूरतमंद परिवारों, विद्यार्थियों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला में बारिश की बेरुखी से खरीफ संकट में, 67 हजार हेक्टेयर में अब भी बुआई बाकी
Gadchiroli News: बरसात में बढ़ा मलेरिया का खतरा, गड़चिरोली स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
गड़चिरोली में सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग
अमित शाह के भरोसे के बाद ही शिंदे गुट में आए, 6 बागी सांसदों के विलय पर संजय देशमुख का बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ेः- जिंदगी की जंग में हुई जीत, दुरंतो एक्सप्रेस में फरिश्ता बनी नर्स, चलती ट्रेन में चाकू-धागे से कराई डिलीवरी
समाजसेवा है प्राथमिकता
वर्ष 1997 में स्थापित श्री सालासर हनुमान सेवा मंडल धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मंडल हर वर्ष दिसंबर माह में भगवान श्री सालासर हनुमान के भजनों का भव्य आयोजन करता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का हिस्सा बनते हैं। धार्मिक आयोजनों के अलावा संस्था समाजसेवा को अपनी प्राथमिकता मानते हुए समय-समय पर जरूरतमंद लोगों के बीच राशन, स्कूली सामग्री, दवाइयों तथा अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण करती है।
मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि भगवान श्री हनुमान की सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित होकर संस्था गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सतत प्रयास कर रही है। भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत कार्य और जनकल्याण से जुड़े ऐसे सेवा अभियान लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
