Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mathura: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन; तेल पाइपलाइन चोरी के आरोपी की 19.44 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

Mathura Latest News: थाना फरह पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत तेल पाइपलाइन चोरी के आरोपी की 19.44 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति कुर्क कर सील की। देवास में कृषि भूमि-पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की गई।

  • Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 06, 2026 | 11:59 PM

मथुरा पुलिस (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Mathura Property Seized In Gangster Act: थाना फरह पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तेल पाइपलाइन चोरी के आरोपी अशोक कुमार की करीब 19 करोड़ 44 लाख 16 हजार रुपये की अवैध रूप  से अर्जित संपत्ति को कुर्क कर सील कर दिया। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट मथुरा के आदेश पर मध्य प्रदेश के देवास जिले में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई।

रिफाइनरी तेल पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने का आरोप

पुलिस के अनुसार अशोक कुमार पुत्र बसंतीलाल पर भारत सरकार के उपक्रम की रिफाइनरी तेल पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने और उससे अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इस संबंध में वर्ष 2023 में थाना फरह में पेट्रोलियम एवं मिनरल पाइपलाइन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद वर्ष 2025 में आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।

अवैध कमाई से खरीदी कृषि भूमि

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अवैध कमाई से मध्य प्रदेश के देवास जिले के ग्राम खोयरा, बेराखेड़ी और सांवेर बी में अपने, पत्नी और बेटों के नाम पर करोड़ों रुपये मूल्य की कृषि भूमि खरीदी थी। इसके अलावा बेराखेड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप भी उसकी संपत्तियों में शामिल है, जिसे भी कुर्की की कार्रवाई में शामिल किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

मथुरा: हाईवे थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 1172 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ग्राहक बताता था पसंद, गैंग चाइनीज टेक्नोलॉजी से करता चोरी; आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया भंडाफोड़

मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें

आगरा के नंद प्लाजा में पुलिस का बड़ा एक्शन; हिरासत में लिए गए 20 युवक-युवतियां, 3 कैफे और 2 मिनी सिनेमाघर सील

यह भी पढ़ें- मथुरा: हाईवे थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 1172 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी से जुड़े 12.50 लाख रुपये नकद, एक क्वालिस कार और एक तेल टैंकर को कुर्क किया जा चुका है। जिला मजिस्ट्रेट मथुरा के आदेश के अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट देवास द्वारा नामित अधिकारियों की मौजूदगी में सभी संपत्तियों पर कुर्की के बोर्ड लगाए गए तथा मुनादी कराकर उन्हें विधिवत सील किया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई में सोनकच्छ तहसील के कार्यपालक मजिस्ट्रेट, राजस्व विभाग के अधिकारी, मध्य प्रदेश पुलिस और थाना फरह पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Mathura police seize illegal assets oil pipeline theft accused gangster act

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 11:59 PM

Topics:  

  • Crime In UP
  • Gangster Act
  • Mathura

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.