Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मथुरा: हाईवे थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 1172 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Drug Smuggling: मथुरा में थाना हाईवे पुलिस और एएनटीएफ आगरा की संयुक्त कार्रवाई में 1172 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार किए गए। स्कूटी समेत लाखों की हेरोइन बरामद कर लिए हैं।

  • Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 06, 2026 | 11:24 PM

गिरफ्तार तस्कर (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Mathura Drug Smuggling: मथुरा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाईवे पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) आगरा जोन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1172 ग्राम अवैध हेरोइन और तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा एक्टिवा स्कूटी (UP 81 DF 0865) बरामद की है।

4 अगस्त को किया गया था गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 4 अगस्त 2026 की रात करीब 9:40 बजे पालीखेड़ा चौराहे से आगे सलेमपुर पेट्रोल पंप के पास एक बंद पड़े मकान के सामने घेराबंदी की गई। इस दौरान अलीगढ़ निवासी इमरान (30 वर्ष) और शहबाज (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी अलीगढ़ के थाना ऊपरकोट क्षेत्र के रहने वाले हैं।

नेटवर्क और सहयोगियों की जांच जारी

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना हाईवे में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क और सहयोगियों की भी जांच की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Mathura: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन; तेल पाइपलाइन चोरी के आरोपी की 19.44 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

Tarun Tejpal Case: लोअर कोर्ट ने किया बरी, HC ने पलटा फैसला, जानिए क्यों हुई तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा?

मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें

Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त

यह भी पढ़ें- Breaking: यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे आबान

इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व एएनटीएफ आगरा जोन के क्षेत्राधिकारी उमेश पंवार और क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देशन में किया गया। कार्रवाई में थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल, एएनटीएफ के उपनिरीक्षक गौरव शर्मा, चौकी प्रभारी मंडी चंद्रवीर सिंह सहित पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Mathura police and antf arrest two inter district drug smuggling heroin

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 11:24 PM

Topics:  

  • Crime
  • Drugs Smuggling
  • Mathura

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.