मथुरा में 6 दिसंबर की कारसेवा से पहले सच्चिदानंद महाराज को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

Death Threat Sachchidanand Maharaj Mathura: खुद को पाकिस्तानी शहजाद भट्टी बताने वाले व्यक्ति पर धमकी देने का आरोप, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महाराज की सुरक्षा बढ़ा दी है।
Death threat against Sachchidanand Maharaj
सच्चिदानंद महाराज को जान से मारने की धमकी(सोर्स : नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि धमकी के बावजूद 6 दिसंबर को कारसेवा की जाएगी

  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है

  • धमकियों के मामले में पुलिस ने सच्चिदानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ा दी

Police Increased Security Sachindanand Maharaj Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद को लेकर 6 दिसंबर को प्रस्तावित कारसेवा से पहले मथुरा में धमकियों का मामला सामने आया है। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

महाराज का आरोप है कि धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को पाकिस्तान का शहजाद भट्टी बता रहा है। धमकी भरे संदेशों में महाराज के साथ उनके परिवार और कारसेवा में शामिल होने वाले साधु-संतों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महाराज की सुरक्षा बढ़ा दी है।

धमकी देने वाले ने अपना नाम पाकिस्तान का शहजाद भट्टी बताया

सच्चिदानंद महाराज के मुताबिक, उन्हें लगातार धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। धमकी देने वाला खुद को शहजाद भट्टी बताते हुए भारत में प्रवेश करने और उन्हें नुकसान पहुंचाने की बात कह रहा है।

महाराज ने बताया कि इस संबंध में पहले भी पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है, जबकि ताजा धमकियों को लेकर एसएसपी सहित संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने पुलिस से धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सच्चिदानंद महाराज की धमकियों से संकल्प कमजोर नहीं होगा

महाराज ने स्पष्ट किया कि धमकियों से उनका संकल्प कमजोर नहीं होगा और 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित कारसेवा का कार्यक्रम निर्धारित रहेगा। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर के निकट स्थित शाही ईदगाह को लेकर सनातन समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग और भावनाओं का हवाला देते हुए कारसेवा का आह्वान किया है।

सच्चिदानंद महाराज ने वर्ष 1992 की कारसेवा का जिक्र करते हुए कहा कि उसी तर्ज पर 6 दिसंबर को भी कारसेवा की जाएगी। उन्होंने अदालत में चल रही कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करने की बात कही, लेकिन अपने बयान में विवादित ढांचे को ध्वस्त करने की बात भी दोहराई है।

इसके साथ ही महाराज ने कारसेवा के लिए हथौड़ों की बड़ी खेप मंगाने का भी दावा किया है। उनके इस ऐलान के बाद प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Death threat against Sachchidanand Maharaj
मथुरा, काशी और अयोध्या के नगर निगम को धमकी भरा ई-मेल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि और बांके बिहारी मंदिर की बढ़ी सुरक्षा

धमकियों के बाद पुलिस ने सच्चिदानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ा दी

गौरतलब है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में 6 दिसंबर को प्रस्तावित कारसेवा और उससे जुड़े बयानों को लेकर प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

इधर, धमकियों के मामले में पुलिस ने सच्चिदानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ा दी है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और प्राप्त शिकायतों एवं धमकी संबंधी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है।

फिलहाल 6 दिसंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम, धमकियों की जांच और सुरक्षा इंतजामों को लेकर मथुरा का माहौल संवेदनशील बना हुआ है।

Death threat against Sachchidanand Maharaj
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद; पक्षकार कौशल किशोर महाराज को जान से मारने की धमकी, मांगी सुरक्षा