श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद; पक्षकार कौशल किशोर महाराज को जान से मारने की धमकी, मांगी सुरक्षा

Death Threat Kaushal Kishore Maharaj Mathura: इंस्टाग्राम मैसेंजर पर उर्दू नाम वाले हैंडल से भेजे गए धमकी भरे संदेश, एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
Supporter Krishna Janmabhoomi Kaushal Kishore Maharaj
कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार कोशल किशोर महाराज (सोर्स : नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कौशल किशोर महाराज को इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी

  • धमकी भरे मैसेज मिलने से बढ़ी सुरक्षा की चिंता

  • एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस को सौंपी लिखित शिकायत

Supporter Krishna Janmabhoomi Death Threat: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार विवाद से जुड़े एक प्रमुख पक्षकार कौशल किशोर महाराज को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

इंस्टाग्राम मैसेंजर पर भेजे गए धमकी भरे संदेशों के बाद कौशल किशोर महाराज ने अपनी जान को खतरा बताते हुए मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

धमकी देने वाले की प्रोफाइल उर्दू भाषा में

कौशल किशोर महाराज के इंस्टाग्राम अकाउंट के मैसेंजर पर कुछ संदेश भेजे गए हैं। इन संदेशों में उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस इंस्टाग्राम हैंडल से ये संदेश भेजे गए हैं, उस प्रोफाइल का नाम उर्दू भाषा में लिखा हुआ है।

सोशल मीडिया पर इस तरह की धमकी मिलने के बाद कौशल किशोर महाराज की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने इसे अपनी सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए मथुरा पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपी शिकायत

धमकी भरे संदेश मिलने के बाद कौशल किशोर महाराज सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

उन्होंने संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट और उससे भेजे गए संदेशों की जानकारी देते हुए मामले की गंभीरता से जांच कराने का आग्रह किया। साथ ही धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Supporter Krishna Janmabhoomi Kaushal Kishore Maharaj
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले पर बोले शंकराचार्य सदानंद सरस्वती, हिंदू समाज से किया एकजुट होने का आह्वान

साइबर जांच से सामने आ सकती है धमकी देने वाले की पहचान

मामले में संबंधित इंस्टाग्राम हैंडल की पहचान, उसके संचालन से जुड़े व्यक्ति और धमकी भरे संदेशों के स्रोत का पता लगाना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण होगा। साइबर सेल की मदद से अकाउंट की तकनीकी जांच कर संदेश भेजने वाले की पहचान की जा सकती है।

हालांकि, धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके उद्देश्य को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पहले से ही देश के संवेदनशील धार्मिक और कानूनी मामलों में शामिल है।

ऐसे में इस विवाद से जुड़े पक्षकार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Supporter Krishna Janmabhoomi Kaushal Kishore Maharaj
मथुरा पहुंचे पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प की रजत शिला का किया पूजन