-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mathura Building Collapse During Excavation Laborers Trapped Video
मथुरा में हो रही थी खुदाई तभी मच गया हाहाकार…भरभराकर ढह गए 4-5 मकान, मलबे में दबे कई मजदूर- VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
मथुरा के थाना गोविंद नगर के अंतर्गत आने वाले कच्चे रास्ते पर अमरीश टीले की खुदाई चल रही थी, तभी लैंडस्लाइड हो गया। जिसके चलते 4-5 मकान जमींदोज हो गए। मलबे में 12-15 मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

मथुरा में टीले की खुदाई के दौरान ढहे मकान (सोर्स- वीडियो)
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक टीले की खुदाई करते समय अचानक मिट्टी खिसक गई। जिसके चलते एक के बाद एक 4 से 6 मकान ढह गए। मलबे में 12 से 15 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। इस हादसे का प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है।
मथुरा के थाना गोविंद नगर के अंतर्गत आने वाले कच्चे रास्ते पर अमरीश टीले की खुदाई चल रही थी, तभी यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, कई थानों की पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है।
मलबे से निकाले गए दो लोग
मलबे से एक युवक और युवती को निकालकर अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खुदाई की जा रही थी। जिस जमीन पर खुदाई चल रही थी, उसके मालिक सुनील चैन, प्रदीप शर्मा, राम अग्रवाल, रितेश समेत 6 लोग हैं। वहीं, इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बड़ा हादसा; मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसने की आशंका
सावधान! घर से निकलने से पहले देख लें मौसम का हाल, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
UP चुनाव में 2017 दोहराने की तैयारी में BJP! योगी के प्लान ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन, NDA बैठक की इनसाइड स्टोरी
पंजाब-केरल सब पीछे छूटे… GST कलेक्शन में योगी सरकार ने लगाई 19% की छलांग, उड़ाए बड़े-बड़े राज्यों के होश
उत्तर प्रदेश – मथुरा में मिट्टी के टीले पर बने 6 पुराने मकान अचानक भरभराकर गिरे। अभी तक 3 लोगों की मौत होने की सूचना है। कई लोगों को मलबे से निकाला गया है। CM योगी आदित्यनाथ ने बचाव-राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। pic.twitter.com/ZyaHqLpJUI — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 15, 2025
लैंड स्लाइड के कारण हुआ हादसा
प्लॉट बांटने के लिए जमीन को समतल करने के लिए खुदाई का काम चल रहा था, जिसे बुलडोजर से समतल किया जाना था, लेकिन लैंड स्लाइडिंग के कारण हादसा हो गया और खुदाई का काम अटक गया। इसके साथ ही प्लॉट बांटकर बेचने का मालिकों का सपना भी अधूरा रह गया है, क्योंकि मामला पुलिस-प्रशासन तक पहुंच गया है।
सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान
आपको बता दें कि मथुरा में हुए हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मथुरा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Mathura building collapse during excavation laborers trapped video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अली खामेनेई की अंतिम यात्रा को लेकर क्यों सहमा ईरान? 1989 की वो घटना जिसने तेहरान को फिर कर दिया सतर्क
Jul 06, 2026 | 10:28 AMपुणे प्रशासन की सख्त चेतावनी: रेड व ऑरेंज अलर्ट के दौरान पर्यटन स्थलों से दूर रहें रीलबाज
Jul 06, 2026 | 10:22 AMJagganath Rath Yatra: जब अपने मुस्लिम भक्त सालबेग के लिए रुक जाता है भगवान जगन्नाथ का रथ, जानिए अद्भुत कथा
Jul 06, 2026 | 10:20 AMनए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश, 10 सदस्यीय बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य शामिल
Jul 06, 2026 | 10:13 AMक्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी: जातिगत आरक्षण खत्म करने के साथ प्रतिभा पाटिल को भारत रत्न देने की मांग
Jul 06, 2026 | 10:07 AMनमी कम करने के लिए सिलिका जेल, कपूर का इस्तेमाल करें।
Jul 06, 2026 | 10:04 AMडोनाल्ड ट्रंप के फोन से FIFA ने बदले नियम! USA की टीम में किया बड़ा उलटफेर, बेल्जियम ने पावरगेम का लगाया आरोप
Jul 06, 2026 | 10:03 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














