Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जौनपुर के कपड़ा शोरूम में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही; घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू

Jaunpur Fire Incident: जौनपुर के जोगियापुर स्थित प्रेम गाढ़ा वस्त्रालय में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 28, 2026 | 11:44 AM

कपड़ा शोरूम में भीषण अग्निकांड (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Garment Showroom Fire Incident Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर स्थित प्रेम गाढ़ा वस्त्रालय में शनिवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को मौके पर लगाया गया।

 गोमती नदी से पानी की आपूर्ति कर आग बुझाने की कोशिश

वहीं, शोरूम से करीब 100 मीटर दूर बह रही गोमती नदी से भी पानी की आपूर्ति कर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का भारी अमला मौके पर पहुंच गया। आग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे आसपास के मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए क्षेत्र को खाली कराया।

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू

बता दें कि दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत और जान जोखिम में डालकर आग पर लगभग 80 से 90 प्रतिशत तक काबू पा लिया। हालांकि, शोरूम में रखे कपड़े, रजाई, गद्दे और अन्य वस्त्र सामग्री बड़ी मात्रा में जलकर नष्ट हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Fire Breaks Out: आगरा की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं और लपटों से मचा हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर पीडीए की बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज में यूपीपीएससी के पास तीन कोचिंग संस्थान सील

ग्वालियर के थाटीपुर में दर्दनाक हादसा: कमरे में जिंदा जलकर युवक की मौत, शराब पीते समय लगी आग

वाराणसी में अवैध कोचिंग संस्थानों पर बड़ा एक्शन, 8 सेंटर सील; 15 दिन तक चलेगा विशेष अभियान

यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर में होंगे बड़े बदलाव, SIT जांच में 40 लोगों पर गिरी गाज, पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी घेरे में

मौके पर मौजूद जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को लगाया गया। उन्होंने कहा कि शोरूम अत्यंत संकरे क्षेत्र में स्थित होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दमकल कर्मियों ने साहस और तत्परता के साथ आग पर नियंत्रण पाने का कार्य किया।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि व्यावसायिक भवनों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की व्यवस्था अवश्य रखें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में जनहानि से बचा जा सके। प्रशासन के अनुसार आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

Massive fire incident at jaunpur garment showroom short circuit suspected

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 11:44 AM

Topics:  

  • Fire
  • Fire break out
  • Lucknow Fire Tragedy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.