Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Fire Breaks Out: आगरा की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं और लपटों से मचा हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Agra Fire Breaks Out: आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित एक जूता फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 25, 2026 | 02:51 PM

आग बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Agra Fire Breaks Out In Shoe Factory: ताजनगरी आगरा में एक बार फिर औद्योगिक इकाई में आग लगने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के ढाकरी के महल के पास स्थित एक जूता फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री से अचानक धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं, जबकि स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

फैक्ट्री में रखे लाखों रुपये के माल को नुकसान पहुंचने की आशंका

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खामी के चलते आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई थी, लेकिन फैक्ट्री में रखे लाखों रुपये के कच्चे माल और तैयार माल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Agra: गौरव राठौर शूटआउट केस में पूर्व पार्षद सुनील गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली

आगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन

Agra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों का तांडव; तीन घरों में लाखों की डकैती, फायरिंग कर फैलाई दहशत

गौरतलब है कि आगरा देश के प्रमुख जूता उद्योग केंद्रों में से एक है। शहर में बड़ी संख्या में जूता फैक्ट्रियां संचालित होती हैं, जहां चमड़ा, रबर, केमिकल, गोंद और अन्य ज्वलनशील सामग्री का उपयोग किया जाता है। इसके बावजूद समय-समय पर सामने आने वाली आग की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि कई इकाइयों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है।

औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की स्थिति संतोषजनक नहीं

हाल ही में प्रदेश में हुए बड़े अग्निकांडों और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद अनेक औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित फायर ऑडिट, आपातकालीन निकास व्यवस्था और कर्मचारियों को सुरक्षा प्रशिक्षण देने जैसे उपायों को गंभीरता से लागू किए जाने की आवश्यकता है।

फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए अभियान चला रही हैं। आग बुझने के बाद नुकसान का आकलन और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी।

Massive fire breaks out at shoe factory agra firefighters rush to control blaze

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 02:51 PM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • Fire break out
  • Lucknow Fire Tragedy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.