आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा ऑपरेशन, 90 निरीक्षकों के तबादले; तीनों जोन में बदलेगा थानेदारों का चेहरा

Agra Police Transfer: 5 साल या उससे अधिक समय तक आगरा में जमे निरीक्षकों को दूसरे कमिश्नरेट भेजा, महिला और पुरुष निरीक्षक भी शामिल; लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज और गौतमबुद्धनगर में मिली नई तैनाती
Agra police Transfer Inspector
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में 90 निरीक्षकों के तबादले(सोर्स- AI जनरेटेड)
Published on: 
Updated on: 

Major Reshuffle Agra Police Commissionerate : आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय लखनऊ से जारी तबादला आदेश के बाद आगरा में तैनात 90 पुलिस निरीक्षकों को दूसरे पुलिस कमिश्नरेट में स्थानांतरित कर दिया गया है। इनमें ऐसे निरीक्षक भी शामिल हैं, जो पिछले पांच साल से अधिक समय से आगरा में तैनात थे।

लंबे समय से कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों और इकाइयों में जिम्मेदारी संभाल रहे इन निरीक्षकों के स्थानांतरण से अब आगरा पुलिस की तस्वीर बदलने जा रही है। सिटी जोन से लेकर पूर्वी और पश्चिमी जोन तक के थानों में थाना प्रभारी निरीक्षकों के चेहरे बदल जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक आगरा कमिश्नरेट से निरीक्षकों को लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और प्रयागराज कमिश्नरेट के लिए स्थानांतरित किया गया है। आदेश में संबंधित निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

लंबे समय से आगरा में तैनात निरीक्षकों की विदाई

तबादला सूची में शामिल अधिकांश निरीक्षक ऐसे बताए जा रहे हैं, जिन्होंने आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पांच साल से अधिक तक काम किया है। अब उन्हें दूसरे कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।

सूची में आलोक कुमार सिंह, सत्यदेव शर्मा, समरेश कुमार सिंह, विजय विक्रम सिंह, राज कुमार कुशवाहा, उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव और देवी प्रसाद तिवारी समेत कई निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों को अलग-अलग कमिश्नरेट में भेजा गया है।

Agra police Transfer Inspector
'नवभारत' के रियलिटी चेक में सक्रिय दिखी आगरा पुलिस, चेकिंग अभियान में परखी सुरक्षा व्यवस्था

सिटी, पूर्वी और पश्चिमी जोन में बदलेगी पुलिसिंग की टीम

इस फेरबदल का सबसे बड़ा असर आगरा के तीनों जोन के थानों पर दिखाई देगा। सिटी जोन के थानों के साथ पूर्वी और पश्चिमी जोन में भी थाना प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव होगा।

फतेहाबाद और बाह समेत कई थानों की मौजूदा व्यवस्था प्रभावित होगी। ऐसे में अब नए निरीक्षकों की तैनाती के साथ थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी। पुलिस कमिश्नरेट के स्तर पर भी नई टीम के गठन की कवायद तेज होने की संभावना है।

आईपीएस-पीपीएस से लेकर निरीक्षक स्तर तक बदलाव

गौरतलब है कि इससे पहले आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के स्तर से भी निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले किए गए थे। वहीं, आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद कई सर्किल में एसीपी भी बदल चुके हैं। अब पुलिस मुख्यालय की ओर से 90 निरीक्षकों के तबादले किए जाने से कमिश्नरेट में बदलाव का दायरा और बढ़ गया है।

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आगरा पुलिस कमिश्नरेट में उच्च अधिकारियों से लेकर थाना प्रभारी स्तर तक हुए इन फेरबदल के बाद पुलिस की नई टीम सामने आएगी। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि किन नए निरीक्षकों को शहर और देहात के महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

Agra police Transfer Inspector
यूपी में बदले सरकारी नौकरियों के नियम; अब पुलिस वेरिफिकेशन के लिए नहीं रुकेगी नियुक्ति