

पुलिस कमिश्नरेट में एक साथ जारी हुए दो तबादला आदेश
पुलिस लाइन से थानों में भेजे गए दरोगा
कई थानों के उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी
Agra Police Major Reshuffle: पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार, 9 नवंबर को उपनिरीक्षकों के तबादलों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। आगरा पुलिस विभाग की ओर से जारी दो अलग-अलग तबादला आदेशों में कुल 72 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए जाने की जानकारी दी गई है। इस फेरबदल में पुलिस लाइन से लेकर विभिन्न थानों, साइबर थाने और ताज सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के मुताबिक कई उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से सीधे थानों में भेजा गया है, जबकि पहले से थानों में तैनात दरोगाओं को दूसरे थानों में स्थानांतरित किया गया है। खास बात यह है कि साइबर थाने से भी कई उपनिरीक्षकों को हटाकर अलग-अलग थानों में नई तैनाती दी गई है। वहीं ताज सुरक्षा में तैनात कुछ उपनिरीक्षकों को भी अन्य थानों में भेजा गया है।
जारी आदेश के अनुसार अवदेश कुमार को पुलिस लाइन से ताज सुरक्षा, सतीश चंद्र, गजेंद्र सिंह, सुयश सिंह, सोनू शर्मा और राजेश कुमार को थाना सदर भेजा गया है। राजेंद्र सिंह को महिला थाना, अमित कुमार और गौरव कुमार को थाना शाहगंज, कुलदीप कुमार और दीपक कुमार मिश्रा को जगदीशपुरा, अनुज कुमार को नाई की मंडी तथा अनिल कुमार और योगेंद्र प्रताप सिंह को साइबर थाने में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा बासोनी थाने से भूपेंद्र सिंह को शाहगंज और बलराज सिंह को कोतवाली भेजा गया है। बरहन थाने से प्रमोद यादव को सदर और प्रियाशा नागर को साइबर थाने की जिम्मेदारी मिली है। डौकी थाने से सन्नो वर्मा को जगदीशपुरा तथा पुलिस लाइन से दीपक कुमार को साइबर थाने में भेजा गया है।
दूसरे आदेश में 52 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इसमें कोतवाली से शैलेन्द्र सिंह को कमला नगर, धर्मेंद्र सिंह को ट्रांस यमुना और विकास सिंह को लोहामंडी भेजा गया है। नाई की मंडी से राजीव कुमार को ट्रांस यमुना और राजकुमार को लोहामंडी की जिम्मेदारी मिली है।
साइबर थाने से भगवान सिंह को एकता, राकेश कुमार को सिकंदरा, अमित कुमार और प्रशांत कुमार को ताजगंज, उमंग कुमार को न्यू आगरा, दीपक कुमार को लोहामंडी, नीतू तोमर को सदर, शैली गुप्ता को सिकंदरा और शीतल को न्यू आगरा भेजा गया है।
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस तबादले में छत्ता से विकास कुमार को रकाबगंज और विजय कुमार को सिकंदरा भेजा गया है। एत्माद्दौला से कमलेश कुमार और शशि चंद्र धर्मा को नाई की मंडी, जबकि ट्रांस यमुना से सोहनलाल सिंह को कोतवाली भेजा गया है।
कमला नगर से सुरेंद्र सिंह यादव और नरेश कुमार को शाहगंज स्थानांतरित किया गया है। सदर से दीपपाल और रजनीश कुमार को ताज सुरक्षा, शिवम मिश्रा और उदयवीर सिंह को हरीपर्वत, श्याम भलिक और मनोज कुमार को साइबर, अशोक कुमार को कमला नगर, वीरेंद्र सिंह को एमएम गेट तथा देवेंद्र सिंह को मंटोला भेजा गया है।
रकाबगंज से विपिन कुमार को जगदीशपुरा, लोहामंडी से प्रवीण कुमार और नरेश कुमार को छत्ता तथा रेवती यादव को मंटोला भेजा गया है। जगदीशपुरा से वीरपाल सिंह और अंकित कटियार को रकाबगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ताजगंज से राधा को एमएम गेट और गौरव यादव को कमला नगर भेजा गया है। वहीं ताज सुरक्षा से नेपाल सिंह को हरीपर्वत, राजा सिंह को छत्ता, भूपेंद्र सिंह और निश्चयपाल को शाहगंज, राम प्रकाश शर्मा को कोतवाली, देवेंद्र सिंह को एत्माद्दौला तथा राजेंद्र सिंह को कमला नगर स्थानांतरित किया गया है। साइबर थाने से महेश को हरीपर्वत और अरुण कुमार को लोहामंडी भेजा गया है।