'नवभारत' के रियलिटी चेक में सक्रिय दिखी आगरा पुलिस, चेकिंग अभियान में परखी सुरक्षा व्यवस्था

Agra Police: रियलिटी चेक में सदर बाजार में पुलिस की सक्रियता व चेकिंग व्यवस्था प्रभावी दिखी। इस व्यवस्था की वास्तविक सफलता लगातार निगरानी, नियमित चेकिंग और अपराधों पर नियंत्रण से ही सुनिश्चित होगी।
Agra Police Intensive checks in markets
बाजारों में देर शाम सघन चेकिंग(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बाजारों में देर शाम सघन चेकिंग, संदिग्धों पर पैनी नजर

  • महिलाओं की सुरक्षा और ज्वेलरी शोरूम की निगरानी पर विशेष जोर

  • संदिग्धों का रिकॉर्ड रखने की सख्त हिदायत

NavBharat Reality Check: ताजनगरी में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगरा पुलिस अब ग्राउंड पर सक्रिय होती दिखाई दे रही है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णन के दिशा-निर्देशन में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उनके निर्देश पर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी और थाना प्रभारी बाजारों में देर शाम तक चेकिंग अभियान चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के स्पष्ट निर्देश हैं कि बाजारों में देर शाम प्रतिदिन सघन चेकिंग की जाए। केवल वाहनों की तलाशी तक ही अभियान सीमित न रहे, बल्कि संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जाए। इसके साथ ही संदिग्धों से संबंधित जानकारी एक रजिस्टर में नियमित रूप से दर्ज करने की सख्त हिदायत दी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस के पास उनका पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ज्वेलरी शोरूम, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील व्यावसायिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बाजारों में पुलिस की मौजूदगी प्रभावी हो और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा महसूस हो।

Agra Police Intensive checks in markets
त्योहारों को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे अधिकारी, किया पैदल मार्च

नवभारत का रियलिटी चेक: सदर बाजार में सक्रिय दिखी पुलिस

आगरा पुलिस के इन दावों की जमीनी हकीकत परखने के लिए जब नवभारत की टीम सदर बाजार पहुंची, तो वहां पुलिसकर्मी पूरी सक्रियता के साथ चेकिंग करते दिखाई दिए। बाजार से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी सघन तलाशी ली जा रही थी। पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क दिखाई दिए।

नवभारत के रियलिटी चेक में सदर बाजार में पुलिस की सक्रियता और चेकिंग व्यवस्था संतोषजनक नजर आई। हालांकि, इस व्यवस्था की वास्तविक सफलता लगातार निगरानी, नियमित चेकिंग और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण से ही सुनिश्चित होगी।

फिलहाल पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर बाजारों में बढ़ाई गई सक्रियता से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रयास दिखाई दे रहे हैं। अब देखना होगा कि यह सख्ती कितनी निरंतर बनी रहती है और आम नागरिकों को इसका कितना लाभ मिलता है।

Agra Police Intensive checks in markets
वाराणसी एयर शो के लिए 11,900 जवान तैनात, सुरक्षा व्यवस्था 32 जोन और 50 सेक्टर में बंटी