Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 15 लोग जिंदा जले, चारों तरफ मची चीख-पुकार, डिप्टी CM मौके पर मौजूद

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य चल रहा है और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 22, 2026 | 05:44 PM

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Lucknow Fire Tragedy Death Toll: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य चल रहा है और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्‍होंने अधिकारियों को प्रभावित परिजनों से बात कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के न‍िर्देश द‍िए हैं, साथ ही घायलों के समुचित इलाज का भी अधिकारियों को निर्देश द‍िया है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, “अभी ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं है। पहली मंजिल की दीवार तोड़कर कर्मचारी अंदर गए हैं, धुंआ अधिक है। एक-एक कमरे की जांच की जा रही है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला जाए। प्रशासन और चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एंबुलेंस मौके पर हैं।”

सीएम योगी ने घटना का ल‍िया संज्ञान

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया। प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने और घायलों के उचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कांवड़ियों के लिए विवाह जैसा मेन्यू तैयार; देसी से चाइनीज तक व्यंजन, हाईटेक मशीनों से बन रहीं हजारों रोटियां

10 साल से नहीं कटवाए बाल, उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानें कितनी है बालों की लंबाई

हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO

यह भी पढ़ें- लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए छत से कूद रहे छात्र, खौफनाक VIDEO आया सामने

बता दें कि घटना को लेकर शुरुआत में जानकारी मिली थी कि कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी है, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि इमारत में न तो कोई कोचिंग सेंटर था और न ही कोई लाइब्रेरी चल रही थी। अधिकारियों ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग जोन संचालित था। यहां कर्मचारी गेमिंग सॉफ्टवेयर पर काम करते थे।

Lucknow coaching fire tragedy death toll updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 05:14 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Lucknow
  • Lucknow Fire Tragedy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.