लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी ने रद्द किया दौरा, लौट रहे राजधानी, 15 लोगों की मौत से पसरा मातम
Lucknow Fire Tragedy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ समेत सभी कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ से सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
लखनऊ अग्निकांड(Image- Social Media)
CM Yogi on Lucknow Fire Tragedy: राजधानी लखनऊ के पुरनिया स्थित एक इमारत में हुए दिल दहला देने वाले अग्निकांड ने पूरे प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे की भयावहता और बढ़ते मौत के आंकड़ों को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ समेत सभी कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ से सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।
सीएम योगी ने अलीगढ़ में मंच पर कहा, ‘मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है। उसकी चपेट में कुछ बच्चे आए हैं। उनकी दुखद मौत हुई है, इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है।’
सम्बंधित ख़बरें
PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। pic.twitter.com/GR7TUpy82E — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
कड़ी कार्रवाई के संकेत
सीएम योगी ने आगे कहा कि जिन्होंने जान खोई, उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस पूरे मामले के लिए पुलिस महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव गृह को भी कहा है कि मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मैं स्वयं भी वहां प्रस्थान कर रहा हूं, जिससे इस पूरे मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दी जा सके और उन पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त कर सकें।
यह भी पढ़ें- लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 15 लोग जिंदा जले, चारों तरफ मची चीख-पुकार, डिप्टी CM मौके पर मौजूद
ब्रजेश पाठक मौके पर मौजूद
इस हादसे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्राथमिकता इमारत के अंदर फंसे किसी भी व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है। उन्होंने कहा कि कितने लोग फंसे हो सकते हैं, इस बारे में चश्मदीदों से अलग-अलग तरह की जानकारी मिल रही है। कुछ वक्त बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पाठक ने बताया कि इमारत में आग लगी थी और लोगों को अग्निशमन दल के कर्मचारी सबसे ऊपरी मंजिल तक पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तककोई नहीं मिला है। सभी कमरों और शौचालय की जांच कर ली गई है।
