लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए छत से कूद रहे छात्र, खौफनाक VIDEO आया सामने

Lucknow Fire: : लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई है। इस इमारत में एक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था, जिसमें कई छात्र-छात्राएं फंस गए।
lucknow fire
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग(Image- Social Media)
Published on
Updated on

Lucknow Coaching Center Fire Case: लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई है। इस इमारत में एक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था, जिसमें कई छात्र-छात्राएं फंस गए। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोग इमारत के छज्जे और छत से भी कूद गए। पूरी इमारत धुएं और आग की लपटों से घिरी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं हैं। आग पर काबू पाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

ऐसा कहा जा रहा है कि आईटी की कोई कंपनी है, जहां बच्चे ट्रेनिंग करते हैं वही बच्चे फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार 10 से 12 लोग यहां पर फंसे हुए हैं। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास जारी है।

सीएम योगी ने घटना का ल‍िया संज्ञान

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया। प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने और घायलों के उचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

लखनऊ के DM विशाख मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने फायर अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान लेने के बाद घटनास्थल पर DM विशाख पहुंचे हैं। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी कर दी गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्कियू ऑपरेशन जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com