लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए छत से कूद रहे छात्र, खौफनाक VIDEO आया सामने
Lucknow Fire: : लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई है। इस इमारत में एक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था, जिसमें कई छात्र-छात्राएं फंस गए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग(Image- Social Media)
Lucknow Coaching Center Fire Case: लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई है। इस इमारत में एक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था, जिसमें कई छात्र-छात्राएं फंस गए। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोग इमारत के छज्जे और छत से भी कूद गए। पूरी इमारत धुएं और आग की लपटों से घिरी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं हैं। आग पर काबू पाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
ऐसा कहा जा रहा है कि आईटी की कोई कंपनी है, जहां बच्चे ट्रेनिंग करते हैं वही बच्चे फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार 10 से 12 लोग यहां पर फंसे हुए हैं। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
10 साल से नहीं कटवाए बाल, उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानें कितनी है बालों की लंबाई
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई..
जान बचाने के लिए कई लोग कोचिंग सेंटर से नीचे कूद गए…#Lucknowfire #video pic.twitter.com/P1WUzxlwfv — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) June 22, 2026
सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया। प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने और घायलों के उचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।
यह भी पढ़ें- UP की तर्ज पर अब बंगाल में भी ‘बुलडोजर एक्शन’! सुवेंदु सरकार के इस बड़े फैसले से मचा हड़कंप, जानें पूरा प्लान
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
लखनऊ के DM विशाख मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने फायर अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान लेने के बाद घटनास्थल पर DM विशाख पहुंचे हैं। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी कर दी गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्कियू ऑपरेशन जारी है।
