'चंद्रशेखर ने मेरी हत्या के लिए दिए 5 करोड़', एक्स गर्लफ्रेंड का विस्फोटक खुलासा, बोलीं- पीछा ​करते हैं गुंडे

Chandrashekhar Azad Murder Plot Allegations: रोहिणी घावरी ने लिखा कि मुझे रास्ते से हटाने के लिए चंद्रशेखर ने 5 करोड़ रुपये दिए है, इसकी पूरी जांच हो है, जल्द ही पूरे देश के सामने सच आयेगा।
Chandrashekhar Azad Rohini Ghavari
चंद्रशेखर आज़ाद - रोहिणी घावरी(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में दाखिल याचिका

  • चंद्रशेखर के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं रोहिणी

  • X पर रोहिणी ने लिखा- 'इसकी शातिरता को मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता'

Rohini Ghavari Death Threat Claims: उत्तर प्रदेश में नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एक के बाद एक मुसीबतों में घिरते जा रहे हैं। आवास की कुर्की के आदेश के बाद अब चंद्रशेखर की पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी ने उनसे अपनी जान का खतरा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से चंद्रशेखर पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।

रोहिणी घावरी ने सांसद पर 5 करोड़ रुपये देकर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। ‘X’ पर दावा करते हुए रोहिणी घावरी ने लिखा कि मुझे रास्ते से हटाने मेरी हत्या के लिए चंद्रशेखर ने किसी को 5 करोड़ रुपये दिए है, इसकी पूरी जांच की जा रही है, जल्द ही पूरे देश के सामने सच आयेगा।

आगे उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश में मैं जहां भी जाती हूं मेरी गाड़ी का पीछा भीम आर्मी के गुंडे करते है लेकिन मैं चुप रही। मुझे लगा कि लोगों को मेरी बात का विश्वास नहीं होगा लेकिन अब बात बहुत आगे बढ़ चुकी है। मेरा परिवार बहुत चिंतित है, मुझे कुछ भी हुआ तो उसका ज़िम्मेदार चंद्रशेखर होगा। अमित शाह सिर्फ़ दलालों को सुरक्षा देते है ईमानदारों को नहीं।

Chandrashekhar Azad Rohini Ghavari
यूपी चुनाव में नया गठबंधन तैयार; ओवैसी-चंद्रशेखर ने बनाया 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा', चंद्रशेखर होंगे CM चेहरा

'बीजेपी का एजेंट होता तो संपत्ति कुर्की के आदेश नहीं आते'

इसके अलावा रोहिणी ने चंद्रशेखर आज़ाद के घर की कुर्की के गाजियाबाद कोर्ट के आदेश पर भी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के एजेंट का टैग हटाने के लिए जानबूझ कर कोर्ट में पेश नहीं हुआ और मुंबई चला गया। जो संपत्ति कुर्की के आदेश आए और समाज के सामने बेचारा बन बोले की देखो मैं बीजेपी का एजेंट होता तो सम्पत्ति कुर्की के आदेश नहीं आते। इसकी शातिरता को मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता।

चंद्रशेखर के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार रोहिणी

बता दें कि रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में याचिका दाखिल की है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 16 नवंबर को इसकी सुनवाई होनी थी, लेकिन छुट्टी के चलते अगली तारीख 26 नवंबर रखी गई। इसके अलावा रोहिणी पहले ही चंद्रशेखर के खिलाफ हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।

Chandrashekhar Azad Rohini Ghavari
चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश, कोर्ट में पेश न होने पर हुई कार्रवाई