यूपी चुनाव में नया गठबंधन तैयार; ओवैसी-चंद्रशेखर ने बनाया 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा',चंद्रशेखर होंगे CM चेहरा

Owaisi-Azad Alliance :लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान किया,यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी,ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया है।
Owaisi and Chandrashekhar announced the alliance i
ओवैसी और चंद्रशेखर ने प्रेस कांफ्रेस में गठबंधन का ऐलान किया (सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का किया ऐलान

  • गठबंधन को दिया गया 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम

  • चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा

Owaisi- Chandrashekhar Alliance UP Election : उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में नए गठबंधन की घोषणा हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है।

दोनों नेताओं ने गुरुवार को लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने गठबंधन का ऐलान किया। इस गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया गया है।

गठबंधन का उद्देश्य दलित और मुस्लिम वोटों को एक मंच पर लाना

इस घोषणा के बाद प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है। इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य दलित और मुस्लिम वोटों को एक मंच पर लाना तथा युवाओं, किसानों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज़ उठाना है।

माना जा रहा है कि यह गठबंधन समाजवादी पार्टी के 'PDA' (पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यक) समीकरण के सामने एक नई चुनौती पेश कर सकता है, जबकि विपक्षी दलों का आरोप है कि इससे भाजपा को चुनावी फायदा मिल सकता है।

सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

दोनों नेताओं ने बताया कि उनका मोर्चा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगा। इसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मोर्चे की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया।

चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन के जरिए प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। दोनों दलों का कहना है कि वे मिलकर राजनीतिक भागीदारी, अधिकार और सामाजिक परिवर्तन के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

Owaisi and Chandrashekhar announced the alliance i
अखिलेश ने ओवैसी को बताया ‘सियासत का सौदागर’, पंकज चौधरी बोले- अयोध्या जाने से पहले आईना देखकर आएं

चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा

गठबंधन की घोषणा के दौरान सबसे अहम बात यह रही कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। इस घोषणा के साथ ही सामाजिक परिवर्तन मोर्चे ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रमुख चेहरा भी सामने रख दिया है।

अब सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

हालांकि, इस गठबंधन को चुनाव में कितना समर्थन मिलता है, यह आने वाले समय में उम्मीदवारों के चयन और जनता के बीच पहुंच से साफ होगा।

सबको मालूम है आजम खान किसकी वजह से जेल में हैं

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सामाजिक परिवेर्तन मोर्चा यूपी में मजबूत विकल्प होगा। हम बीजेपी को तीसरी बार आने से रोकेंगे। किसानो के मसले पर हम लड़ेंगे। हम राजनीति फ्यूचर के लिए करेंगे। अब्दुल मुद्दा बन गया है, अब्दुल दरी नही बिछा रहा है।अब्दुल बराबरी पर है, हम उसके साथ है।

इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजम खान किसकी वजह से जेल में हैं, सबको मालूम है. सिर्फ वोट के खतिर उनका इस्तेमाल हुआ। कोई उनकी लड़ाई नही लड़ा।

2012 के बाद से हमारे ऊपर अत्याचार हो रहा है। ये सरकार केवल व्यपारी की बात करती है हम सरकार बनाएं तब क्वालिटी शिक्षा देंगे। अस्पताल दुरस्त करेंगे, नौकरी देंगे।

Owaisi and Chandrashekhar announced the alliance i
नवभारत विशेष: मुसलमान होने की सजा या गुनाहों का हिसाब? आजम खान के दावों और कानूनी शिकंजे की पूरी कहानी