- Hindi News »
- India »
- Karnataka Caste Survey Pralhad Joshi Raises Concern Over Data Security Alleges It Can Be Sold
कर्नाटक में जाति सर्वे पर सियासी संग्राम, मोदी के मंत्री बोले- ‘कांग्रेस जनता का डेटा बेच सकती है’
karnataka में Caste Census को लेकर BJP लंबे वक्त से हमलावर हैं। इसको लेकर मोदी सरकार में मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने आंकड़ों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला।
- Written By: सौरभ शर्मा

कर्नाटक में जाति सर्वे पर सियासी संग्राम (फोटो- सोशल मीडिया)
Karnataka Caste Survey Controversy: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा कराए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षिक सर्वेक्षण, जिसे जाति आधारित गणना भी कहा जा रहा है, पर सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को एक सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वेक्षण के जरिए जुटाए जा रहे आंकड़ों को बेचा जा सकता है। उन्होंने सर्वे की मंशा और डेटा की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, जिससे यह कवायद अब विवादों के केंद्र में आ गई है। जोशी के इस बयान ने कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
प्रह्लाद जोशी ने हुबली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यह सिर्फ जाति आधारित सर्वेक्षण नहीं है, बल्कि इसके जरिए कई अवांछित और निजी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सर्वे में कुल 60 प्रश्न हैं, जिनमें लोगों की आय, चुकाए गए आयकर, घर में विधवाओं की संख्या और सामाजिक संगठनों की सदस्यता जैसे बेहद निजी सवाल शामिल हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि इन विवरणों का आखिर क्या किया जाएगा, जबकि दावा केवल जातिगत आंकड़े जुटाने का था। यह पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है।
कांग्रेस की मंशा और इतिहास पर उठाए सवाल
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगभग दो दशकों से जाति आधारित गणना की बात कर रही है, लेकिन कभी इसे लेकर गंभीर नहीं रही। उन्होंने याद दिलाया कि इसकी शुरुआत 2004-2006 में दिवंगत एन धरम सिंह के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के समय हुई थी। जोशी ने कहा, “कांग्रेस सरकार ने 2013 में इस पर पैसा खर्च किया, लेकिन 2018 तक कुछ नहीं किया।” उन्होंने दावा किया कि 2023 में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने फिर से सर्वे की बात की और 174 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद उसे छोड़ दिया, और अब कहा जा रहा है कि कुछ जातियों को हटा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी को सीने में गोली मारेंगे’, खुली धमकी से सियासत में उबाल, अमित शाह को लिखी गई चिट्ठी
क्या सुरक्षित हैं आपके आंकड़े?
प्रह्लाद जोशी ने आंकड़ों की सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी चिंता जताई। उन्होंने सवाल किया, “आंकड़ों को सुरक्षित किया जाना चाहिए, लेकिन क्या यह सुरक्षित है?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार सभी विवरण एकत्र करने के लिए गणकों (सर्वे करने वालों) पर दबाव बना रही है और उन्हें धमका रही है। जोशी के इन आरोपों ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या जनता की निजी जानकारी सरकारी तंत्र में सुरक्षित है। बता दें कि यह सर्वेक्षण 22 सितंबर को शुरू हुआ है और 7 अक्टूबर तक चलेगा, जिस पर अनुमानित 420 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
Karnataka caste survey pralhad joshi raises concern over data security alleges it can be sold
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













