- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- 10 Suspects Detained In Akola Religious Conversion Case
Akola में बीमारी व कलह दूर करने का लालच देकर धर्मांतरण की कोशिश – मामला दर्ज
Akola District के बार्शीटाकली तहसील के चोहोगांव में कुछ विशेष धर्म के लोगों के द्वारा पैसों और बीमारी से राहत देने का झांसा देकर धर्मांतरण की कोशिश की खबर सामने आयी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

अकोला न्यूज
Akola News In Hindi: बार्शीटाकली तहसील के चोहोगांव में कुछ व्यक्तियों द्वारा पैसों, बीमारी से राहत और पारिवारिक कलह दूर करने का लालच देकर धर्मांतरण का प्रयास किया गया। इस घटना की जानकारी कोथली बु गांव के सरपंच नारायण करवते ने बार्शीटाकली पुलिस स्टेशन को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया।
इस प्रकरण में अब औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज की गई, जिससे पूरे बार्शीटाकली तहसील में खलबली मच गई है। शिकायतकर्ता नारायण करवते के अनुसार, चोहोगांव निवासी गजानन काले उनके घर आए और कहा कि उनके घर में चल रहा कलह और बीमारी का समाधान उनके साथ आए नागपुर निवासी जॉयशी देशपांडे और उनके पति ऑगस्टीन देशपांडे कर सकते हैं।
उन्होंने प्रार्थना सभा में शामिल होने का आग्रह करते हुए धर्मांतरण के बदले एक लाख रुपये देने की पेशकश की और जबरदस्ती धर्म बदलने का दबाव बनाया। उनके साथ मौजूद छह पुरुष और तीन महिलाएं भी प्रार्थना करो, तुम्हारी सारी बीमारी दूर हो जाएगी कहते हुए धर्मांतरण के लिए जोर दे रहे थे। इस स्थिति से भयभीत होकर करवते ने पुलिस को सूचना दी। बार्शीटाकली पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और 10 लोगों को प्रार्थना करते हुए पाया, जिन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने लाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
नागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
बेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड
संविधान और सेकुलरिज्म बचाना होगा, भाषाई और धार्मिक राजनीति देश के लिए खतरा: आज़मी
ये भी पढ़ें :- Akola में बाढ़ का कहर: 62 गांव प्रभावित, 5 की मौत, किसानों की फसलें बर्बाद
इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जॉयशी देशपांडे, ऑगस्टीन देशपांडे (नागपुर), गजानन काले, शीतल काले, विकी काले (चोहोगांव), हरिदास मासोलकर (हिंगोली), लक्ष्मण गेरहे, गणेश पांडे (मालेगाव), मुरलीधर तिवाले और राधिका तिवाले (धामणदरी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के आदेश और बार्शीटाकली पुलिस स्टेशन के थानेदार प्रवीण धुमाल के मार्गदर्शन में की गई। मामले की आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक नीलेश चाटे द्वारा की जा रही है।
10 suspects detained in akola religious conversion case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोटो से खाली हो रहा बैंक अकाउंट, AEPS Face Fraud का नया खेल, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई
May 03, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
May 03, 2026 | 12:05 AMसांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













