-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow Ekana Stadium Fake Ipl Tickets Gang Arrested Chatgpt Coreldraw
चैट जीपीटी से फर्जी IPL टिकट बनाकर लोगों को लगा रहे थे चूना, इकाना स्टेडियम के बाहर चल रहा था खेल, फिर…
- Written By: अमन मौर्या
Lucknow Police IPL Fraud: लखनऊ में चैट जीपीटी और कोरल ड्रॉ से फर्जी टिकट तैयार करके IPL टिकट बेचने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश। यूट्यूब के जरिए आरोपी ने टू व थ्री-डी डिजाइनिंग-एलिवेशन का कोर्स किया है।

फर्जी आईपीएल टिकट बेचने वाला गिरोह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Ekana Stadium Fake IPL Ticket: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में फर्जी आईपीएल टिकट बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह गिरोह चैट जीपीटी और कोरल ड्रॉ से फर्जी टिकट तैयार करके बेचता था। आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने बताया कि एक आरोपी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा किया है और दूसरा इंटर पास है। साथ ही यूट्यूब-कोचिंग के जरिए टू व थ्री-डी डिजाइनिंग और एलिवेशन कोर्स किया है। दोनों आरोपी ऑनलाइन और स्टेडियम के आसपास रहकर फर्जी तरीके से बनाए गए आईपीएल टिकट लोगों को बेचते थे।
यूपीआई से किया पेमेंट
उरई निवासी प्रदीप सिंह गुरूवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG बनाम RCB का मैच देखने पहुंचे थे। यहां स्टेडियम के बाहर प्रदीप ने युवकों से IPL मैच के लिए दो टिकट खरीदा और एक हजार रुपए का पेमेंट यूपीआई के माध्यम से किया। स्टेडियम के गेट पर कर्मचारियों ने प्रदीप के टिकट के बारकोड की जांच की। टिकट फर्जी निकला और प्रदीप को स्टेडियम के अंदर जाने से रोक दिया गया। प्रदीप ने इसकी शिकायत सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस थाने में की।
विराट के प्रशंसकों में उत्साह
बता दें कि गुरुवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ और बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया। इस मैच में विराट कोहली को लेकर लोगों जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली। विराट कोहली को देखने को देखने के लिए प्रशंसक किसी भी कीमत पर टिकट खरीदना चाहते थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने लोगो को अपना शिकार बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
UPI ट्रांजेक्शन से पकड़े गए आरोपी
सुशांत गोल्फ सिटी थाने के इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के पास से IPLमैच के 15 फर्जी टिकट, लैपटॉप, पेपर कटर, कार, 14 कूटरचित टिकट, 13 प्लेन पेपर शीट, दो आधार, पासबुक, तीन एटीएम कार्ड व पैन कार्ड बरामद किया गया है। प्रदीप ने आरोपियों को यूपीआई पेमेंट किया था। इसी आरोपियों की पोल खुल गई। UPI ट्रांजेक्शन के माध्यम से पुलिस ने आरोपी का नंबर ट्रैस करके उन्हें पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें- लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर में एक्सपर्ट ऑफिसर को नौसेना की कमान
छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं आरोपी
मामले पर जानकारी देते हुए डीसीपी दक्षिण अमित आनंद ने बताया कि चारो आरोपियों को सुशांत गोल्फ सिटी की पुलिस ने दोदनखेडा चौराहा के पास से पकड़ लिया है। ये आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग के निवासी हैं। आरोपियों में श्रीकांत बोरकर कार वॉशिंग और डिजाइनिंग काम करता है। दूसरा आरोपी नूतन साहू आर्किटेक्ट में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया है। तीसरा आरोपी विश्वजीत साहू इंटर पास है साथ यूट्यूब और कोचिंग के माध्यम से टू व थ्री डी डिजाइनिंग-एलीवेशन का कोर्स किया है, चौथा आरोपी राजेंद्र चौधरी इंटर पास है। वह भी वॉशिंग का काम करता है।
Lucknow ekana stadium fake ipl tickets gang arrested chatgpt coreldraw
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














