बड़ी खबर! एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 710 अभ्यर्थी सफल, 385 पद रह गए खाली

LT Grade Results: एलटी ग्रेड गणित भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को आयोजित की गई थी। इसमें कुल 99,055 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 2,260 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।
Uttar Pradesh Public Service Commission
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मेंस परीक्षा 17 मई को सम्पन्न हुई

  • अंतिम परिणाम में 710 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

  • निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी

LT Grade Recruitment Examination Results: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से एलटी ग्रेड प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की गणित विषय की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कुल 710 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। हालांकि, निर्धारित मानकों के अनुसार योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण 385 पद खाली रह गए हैं। रिक्त पदों में पुरुष शाखा के 83 और महिला शाखा के 300 पदों के साथ विशेष विद्यालयों के दो पद शामिल हैं।

आयोग के परिणाम के अनुसार पुरुष शाखा में 473 और महिला शाखा में 237 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। भर्ती के तहत गणित विषय के पदों को अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया था। कुछ पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण उन्हें रिक्त रखने का निर्णय लिया गया है।

Uttar Pradesh Public Service Commission
UPPSC में योग, संस्कृति और शिक्षा का संगम, जस्टिस विक्रम नाथ ने किया योगपीठम् का उद्घाटन

99 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी प्रारंभिक परीक्षा

यूपीपीएससी की ओर से आयोजित एलटी ग्रेड गणित भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को आयोजित की गई थी। इसमें कुल 99,055 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 2260 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। इसके बाद 17 मई को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। अब आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया है, जिसमें कुल 710 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

पुरुष शाखा के 83 पद खाली

पुरुष शाखा में कुल 556 पदों के सापेक्ष 473 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस तरह पुरुष शाखा के 83 पद खाली रह गए। वहीं, महिला शाखा में 537 पदों के सापेक्ष 237 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस शाखा में 300 पद रिक्त रह गए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के मुताबिक निर्धारित मानकों के अनुरूप योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण इन पदों को खाली रखा गया है। विशेष विद्यालयों के दो पद भी रिक्त रह गए। इस प्रकार गणित विषय की भर्ती में कुल 385 पदों पर चयन नहीं हो सका।

Uttar Pradesh Public Service Commission
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित किया प्राचार्य भर्ती परीक्षा का परिणाम, 27 से 30 अक्टूबर तक इंटरव्यू

विशेष विद्यालयों के पदों पर भी नहीं मिला चयन

गणित विषय की भर्ती में सामान्य विद्यालयों के साथ विशेष विद्यालयों के पद भी शामिल थे। इनमें दृष्टिबाधित और अन्य विशेष श्रेणी के विद्यालयों के लिए निर्धारित पदों का प्रावधान था। उपलब्ध परिणाम के अनुसार कुछ श्रेणियों में पर्याप्त योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण पद रिक्त रह गए। आयोग की ओर से जारी परिणाम में पुरुष और महिला शाखा के सफल अभ्यर्थियों की संख्या अलग-अलग दी गई है। भर्ती के आंकड़े बताते हैं कि कुल पदों के मुकाबले चयनित अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। शेष पदों पर आगे क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी, यह आयोग के आगामी निर्णयों पर निर्भर करेगा।