UPPSC 2025 Interview: बोर्ड ने उम्मीदवारों से पूछा तीखा सवाल- क्या अधिकारी बनने पर आप EVM को हटा देंगे?, VIDEO

UP PCS Interview Questions: यूपी पीसीएस 2025 के इंटरव्यू में चुनाव आयोग और EVM को लेकर तीखे सवाल पूछे गए। बोर्ड ने उम्मीदवारों की संवैधानिक समझ और बुद्धिमत्ता की परख की।

UPPSC 2025 Interview EVM will Removed.: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की यूपीपीसीएस 2025 इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान इस बार ईवीएम पर सवाल एक बड़ा चर्चा का विषय बन गए हैं। नवभारत लाइव की इस रिपोर्ट के अनुसार, इंटरव्यू बोर्ड ने उम्मीदवारों के सामने वर्तमान राजनीतिक मुद्दों और चुनाव आयोग से जुड़ी कार्यप्रणाली को लेकर कई तीखे और पेचीदा सवाल रखे।

इस दौरान पैनल ने अभ्यर्थियों से एक सिचुएशनल सवाल भी पूछा कि "यदि आप एक अधिकारी बनते हैं, तो क्या आप EVM को हटा देंगे?" इस तरह के सवालों के जरिए बोर्ड ने न केवल प्रशासनिक समझ, बल्कि संविधान और लोकतंत्र के प्रति उम्मीदवारों की सूझबूझ का भी कड़ा परीक्षण किया। खास बात यह रही कि इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों की व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़े सवालों से पूरी तरह परहेज किया गया और पूरा फोकस उनकी प्रशासनिक क्षमताओं व तार्किक सोच पर ही केंद्रित रहा। इस वीडियो में अभ्यर्थियों से पूछे गए ऐसे ही महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण सवालों का विश्लेषण किया गया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com